15 मार्च को Academy Awards 2026 का भव्य आयोजन Dolby Theatre, Los Angeles में हुआ, जहां दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह समारोह हर साल की तरह इस बार भी ग्लैमर और चर्चाओं से भरा रहा। हालांकि भारतीय दर्शकों के लिए यह पल थोड़ा भावुक और निराशाजनक साबित हुआ। वजह रही दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में ऑन-एयर शामिल न होना। जैसे ही यह बात सामने आई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की लहर दौड़ पड़ी। फैंस ने इसे एक बड़े कलाकार के प्रति अनदेखी बताया, जिससे यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया।
