Gold Rate Today In India: ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की चमक आज भी फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव फीके हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹2250 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2060 सस्ते हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन फिर फिसली
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5,100 कम हुए हैं। एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹15,000 सस्ती हुई थी। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं और ₹2,69,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,75,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
रिटर्न के लिए गोल्ड के पीछे भागना ठीक नहीं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोर्टफोलियो में गोल्ड जरूर होना चाहिए। लेकिन, निवेशकों को ज्यादा रिटर्न के लिए गोल्ड के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। उन्हें यह भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि गोल्ड हमेशा निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प रहेगा। इस साल जनवरी के अंत में गोल्ड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। उसके बाद इसमें तेज गिरावट आई। तब से इसकी कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं।