Get App

दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदेगी अदाणी एंटरप्राइजेज! NCLT ने कंपनी के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को कर्ज में डूबी कंपनी के दिवालिया समाधान प्रक्रिया में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 5:59 PM
दिवालिया जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदेगी अदाणी एंटरप्राइजेज! NCLT ने कंपनी के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी
जयप्रकाश एसोसिएट्स, जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है और इस पर कुल 57,185 करोड़ रुपये के दावे हैं

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को कर्ज में डूबी कंपनी के दिवालिया समाधान प्रक्रिया में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार 17 मार्च को एक बयान में बताया कि NCLT ने 17 मार्च 2026 को मौखिक आदेश के जरिए इस योजना को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि लिखित आदेश मिलने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

पहले ही चुनी जा चुकी थी सफल बोलीदाता

अदाणी एंटरप्राइजेज को पहले ही इस प्रक्रिया में सफल रिजॉल्यूशन आवेदक घोषित किया जा चुका था। नवंबर 2025 में कंपनी के प्रस्ताव को लेनदारों की समिति ने मंजूरी दे दी थी। अब NCLT की मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें