Get App

Dalmia Bharat Q2 Results: मुनाफे से घाटे में आई सीमेंट कंपनी, ₹4 के डिविडेंड का ऐलान

Dalmia Bharat Q2 Results: सीमेंट कंपनी डालमिया भारत को पिछले साल मुनाफा हुआ था, लेकिन इस बार कंपनी घाटे में पहुंच गई। रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद कमाई क्यों घटी? ₹339 करोड़ के एकमुश्त खर्च में ऐसा क्या था और निवेशकों को कितना डिविडेंड मिलेगा? जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 5:35 PM
Dalmia Bharat Q2 Results: मुनाफे से घाटे में आई सीमेंट कंपनी, ₹4 के डिविडेंड का ऐलान
Dalmia Bharat के बोर्ड ने 26 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया।

Dalmia Bharat Q2 Results: सीमेंट कंपनी Dalmia Bharat को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 205 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 239 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बार 339 करोड़ रुपये के एकमुश्त खर्च का असर नतीजों पर पड़ा।

हालांकि, कंपनी की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 4.3% बढ़कर 3,563 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 3,417 करोड़ रुपये था। फिर भी कंपनी का रेवेन्यू बाजार के अनुमान से कम रहा। CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,646 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी कमजोर

डालमिया भारत का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस कमजोर रहा। EBITDA सालाना आधार पर 29.2% गिरकर 493 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल यह 696 करोड़ रुपये था। बाजार को इसके 552 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें