धर्मेंद्र के निधन (नवंबर 2025) के बाद 2026 ऑस्कर के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से उनकी छूटने पर भारतीय फैंस में भारी नाराजगी फैल गई। प्रोड्यूसर रॉब मिल्स ने बैकलैश पर सफाई दी कि ये सेगमेंट चुनना बेहद कठिन होता है, लेकिन धर्मेंद्र का नाम ऑस्कर वेबसाइट की 300 नामों वाली लिस्ट में शामिल है। हेमा मालिनी ने इसे शर्मनाक बताया, लेकिन कहा कि धर्म जी को अवॉर्ड्स की परवाह कभी नहीं थी।
