OTT Release September: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं ये सीरीज और फिल्में, सिनेमा लवर्स की होगी बल्ले-बल्ले

OTT Release September first week: इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर से लेकर सस्पेंस ड्रामा तक कई फिल्में और सीरीज को रिलीज किया जाने वाला है। यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 3:35 PM
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं ये सीरीज और फिल्में

OTT Release September first week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का चार गुना ज्यादा डोज मिलने वाला है। इस वीक सस्पेंस, कॉमेडी से लेकर एक्शन से भरपूर कई नई फिल्में और सीरीज को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। चलिए यहां पूरी लिस्ट आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्म या सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली हैं।

इंस्पेक्टर ज़ेंडे

रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी इंस्पेक्टर ज़ेंडे है। ये मुंबई पुलिस अधिकारी मधुकर ज़ेंडे द्वारा कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की रियल गिरफ्तारी पर बनी है। इंस्पेक्टर जेंडे में मनोज बाजपेयी, जिम सर्भ, सचिन खेडेकर, भालचंद्र कदम, हरीश दुधाड़े, ओंकार राऊत, भरत सावले अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर को रिलीज की जाने वाली है।

वेडनेसडे सीज़न 2


वेडनेसडे सीज़न 2 के भाग 2 की शुरुआत वेडनेसडे एडम्स (जेना ऑर्टेगा) द्वारा नेवरमोर एकेडमी में नए और खौफनाक रहस्यों से रूबरू होने के साथ होती दिखी है। इसकी टोन डार्क और काफी इंटेंस सस्पेंस से भरपूर है। सीज़न 2 का दूसरा भाग पहले भाग के एक्साइटिंग मोड़ से शुरू हुआ है और फैंस को काफी पसंद आया है। पॉप आइकन लेडी गागा भी नेवरमोर एकेडमी में एक रहस्यमयी टीचर के रूप में दिखने वाली हैं। इस सीरीज में जेना ओर्टेगा, लेडी गागा, कैथरीन ज़ेटा-जोन्स, लुइस गुज़मैन, एम्मा मायर्स, जॉय संडे, इसाक ऑर्डोनेज़, स्टीव बुसेमी, जोआना लुमली लीड रोल में है। ये नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर से स्ट्रीम होने जा रही है।

कम्मट्टम

कम्मट्टम, एक मलयालम वेब सीरीज है। इसमें एक पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर एंटोनियो जॉर्ज की कहानी दर्शायी गई है। सैमुअल उम्मान की रहस्यमय मौत में गड़बड़ी का शक होता है और वह केस सुलझाता दिखता है। जैसे ही उसकी जांच उसे सैमुअल के कर्मचारी, फ्रांसिस तक ले जाती है, एंटोनियो को एहसास होता है कि वहां एक बहुत बड़ा खेल रचा जा रहा है। सीरीज में सुदेव नायर, जियो बेबी, विव्या संथ, अखिल कवलयूर, श्रीरेखा, अरुण सोल, जोर्डी पूजार, अजय वासुदेव, जीन्स भास्कर दिखने वाले हैं। जी5 पर 5 सितंबर को इसे रिलीज किया जाएगा।

मालिक

राजकुमार राव की गैंगस्टर फिल्म "मालिक" हाल ही में रिलीज हुई थी। हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब ये 5 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में मानुषी छिल्लर, हुमा कुरैशी नजर आए हैं।

लिलो एंड स्टिच

लिलो एंड स्टिच आपके बचपन की यादें को फिर से फ्रेश करके आपकी आखों के सामने ला देगी। निर्देशक डीन फ्लेशर कैंप ने 2002 की इस क्लासिक फिल्म को आधुनिक दर्शकों के लिए लाइव-एक्शन फिल्म के रूप में तैयार किया है। ये 3 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

राइज़ एंड फ़ॉल

राइज़ एंड फ़ॉल एक रियलिटी शो है, जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट करते दिखने वाले हैं। 16 सेलिब्रिटी इसमें पार्टिसिपेट करेंगे। 'रूलर्स वर्सेस वर्कर्स ' थीम पर बेस्ड इस शो में सेलेब्स कई टास्क करते नजर आएंगे। शो में अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा और कई और सितारे नजर आएंगे। ये 6 सितंबर से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर आएगा।

आँखों की गुस्ताखियाँ

शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट तय हो गई है। रविवार को, ज़ी5 ने एक नया पोस्ट जारी कर ऐलान किया गया कि संतोष सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।