OTT Releases This Week: ओटीटी पर हर हफ्ते दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज देखने को मिलता है। मार्च के तीसरे हफ्ते में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिन्हें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस हफ्ते ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है, जिनमें एक्शन, रोमांस और क्राइम थ्रिलर का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस हफ्ते ओटीटी पर 'बॉर्डर 2' और 'चिरैया' जैसी बड़ी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज हो रही है।
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार और सोनीलिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए तैयार हो जाइए। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 1997 में आई मशहूर फिल्म ‘बॉर्डर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के ज्वांइट ऑपरेशन और उनकी बहादुरी को दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन लीड रोल में हैं।
‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन’ (नेटफ्लिक्स)
‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन’ 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म फेमस पीकी ब्लाइंडर्स कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसमें टॉमी शेल्बी अपनी जिंदगी और बीते समय का सामना करता नजर आता है। कहानी 1940 के बर्मिंघम ब्लिट्ज़ के दौर की है, जहां टॉमी एक शांत जीवन जीते हुए अपनी यादें लिखने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि उसका नाजायज बेटा ड्यूक (बैरी कीघन) पीकी ब्लाइंडर्स के पूरे साम्राज्य पर कब्जा कर चुका है।
‘द हाउसमेड’ (प्राइम वीडियो)
‘द हाउसमेड’ 19 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। निर्देशक पॉल फेग की इस फिल्म में धोखा, साजिश और बदले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में सिडनी स्वीनी ने मिली कैलोवे का किरदार निभाया है, जो एक मामले में पैरोल पर रिहा होने के बाद वह लॉन्ग आइलैंड में रहने वाले अमीर विनचेस्टर परिवार के घर में मेड की नौकरी करती है। शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन जल्द ही उसे घर के कई डरावने राज पता चलते हैं और मालकिन नीना विनचेस्टर (अमांडा सेफ्राइड) का अजीब व्यवहार उसे शक में डाल देता है।
‘चिरैया’ 20 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली एक सोशल ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन शशांत शाह ने किया है। ये कहानी एक पारंपरिक भारतीय परिवार की है। दिव्या दत्ता ने कमलेश का किरदार निभाया है, जो एक जिम्मेदार बहू है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसकी ननद पूजा अपनी शादी में परेशानियां झेल रही है, तो उसे फैसला करना पड़ता है कि वह चुप रहे या गलत के खिलाफ आवाज उठाए।
‘विकेड: फॉर गुड’ (जियोहॉटस्टार)
‘विकेड: फॉर गुड’ 21 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली एक म्यूजिकल फैंटेसी कहानी है। इस फिल्म में कहानी आगे बढ़ती है, जहां एल्फाबा छिपकर अपनी जिंदगी जी रही होती है, जबकि ग्लिंडा जादूगर के राज का पब्लिक चेहरा बन जाती है। डोरोथी के आने से ओज में अफरा-तफरी मच जाती है, कहानी जादुई रूबी चप्पलों और खुद राज्य की किस्मत से जुड़े एक आखिरी टकराव की ओर बढ़ती है।
‘जटाधारा’ 20 मार्च को ZEE5 पर रिलीज होने वाली एक पौराणिक और सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सुधीर बाबू ने शिवा का किरदार निभाया है, जो एक कॉर्पोरेट अधिकारी है और रहस्यमयी घटनाओं की जांच करता है। बाद में वह एक खतरनाक रस्म और मंदिर से जुड़े पुराने रहस्यों में फंस जाता है और उसे पता चलता है कि उसकी किस्मत सोनाक्षी सिन्हा के किरदार धना पिशाची से जुड़ी है। फिल्म में आस्था, लालच और रहस्यमयी शक्तियों के बीच चल रही आध्यात्मिक लड़ाई को दिखाया गया है।