Get App

OTT Releases: मई के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

OTT Releases this week: मई के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, हॉरर और थ्रिलर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है, जो आपके वीकेंड को और भी ज्यादा मजेदार बना देंगी। इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिन्हें आप घर बैठे मजे से देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2025 पर 5:11 PM
OTT Releases: मई के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
OTT Releases: अगर आप इस वीकेंड पर कुछ नया देखने चाहते हैं तो इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है

OTT Releases this week: ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है। मई के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिन्हें आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर कुछ फिल्में रिलीज हो गई है और कुछ जल्द ही आने वाली हैं। इन फिल्मों और वेब सीरीज को आप घर बैठे वीकेंड पर इनका मजा ले सकते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर 'अभिलाषम' और 'हंट ' जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है।

अगर आप इस वीकेंड पर कुछ नया देखने चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार और सोनीलिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।

ट्रुथ ऑर ट्रबल (JioHotstar)

'ट्रुथ ऑर ट्रबल' एक हिंदी रियलिटी शो है, जो 19 मई 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स को अपने छिपे हुए सिक्रेट का सामना करना पड़ेगा। इसमें सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन्स की भरपूर झलक देखने को मिलेगी। इस शो को यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल होस्ट होस्ट करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें