अगर आप वेब सीरीज देखते हैं तो 2026 आपके लिए यादगार होने वाला है! देखें पूरी लिस्ट

Upcoming OTT Shows 2026: 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आने वाला है। इस साल कई बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज और शोज रिलीज होंगे, जो दर्शकों का पूरा पैसा वसूल करेंगे। अगर आप भी ओटीटी लवर हैं, तो अभी से अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लें, क्योंकि एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप भी ओटीटी (OTT) पर वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो साल 2026 आपके लिए अच्छा साबित होने वाले हैं

1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज ‘अक्का’ दर्शकों को एक ऐसे काल्पनिक शहर पर्नूरू में ले जाती है, जहां सत्ता की बागडोर कुछ बेहद ताकतवर और खौफनाक महिला गैंगस्टर्स के हाथों में है। यह शहर बाहर से भले ही शांत और व्यवस्थित नजर आता हो, लेकिन इसके भीतर अपराध, डर और वर्चस्व की एक अलग ही दुनिया चल रही होती है। इन महिलाओं का राज पूरी मजबूती से कायम है और कोई भी उनके सामने सिर उठाने की हिम्मत नहीं करता। कहानी उस वक्त नया मोड़ लेती है, जब शहर में एक रहस्यमयी बाहरी शख्स की एंट्री होती है। उसकी मौजूदगी न सिर्फ इन महिला गैंगस्टर्स की ताकत को चुनौती देती है, बल्कि पर्नूरू के सत्ता संतुलन को भी हिला कर रख देती है।

यहीं से संघर्ष, टकराव और बगावत की असली कहानी शुरू होती है। कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे और तन्वी आजमी जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह यशराज फिल्म्स की सीरीज शक्ति, बहनापा और विद्रोह के गहरे पहलुओं को दिखाती है। ‘अक्का’ को आप Netflix पर देख सकते हैं।

दलदल


भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा के किरदार में हैं, जो एक खतरनाक सीरियल किलर की खोज में जुटी हैं। विश धमीजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित यह सस्पेंस से भरी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी यह सीरीज Prime Video पर उपलब्ध है।

फर्जीसीजन 2

पहले सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है। सनी और फिरोज़ अब माइकल की पकड़ में आने के करीब हैं। मंसूर और सनी के बीच टकराव बढ़ता है, जबकि मेघा धीरे-धीरे सनी की असली पहचान जानने की ओर बढ़ती है। यह सीक्वल Prime Video पर जल्द रिलीज होगा।

  1. गुल्लकसीजन 5

संतोष, शांति और उनके बच्चे अन्नू व अमन की रोजमर्रा की चुनौतियों और बदलते रिश्तों को सादगी और अपनापन के साथ दिखाया गया है। यह सीजन Sony Liv पर उपलब्ध है।

  1. हार्टबीटसीजन 3

आरके हॉस्पिटल के डॉक्टर अनूमोल, दीपा और कार्तिक की जिंदगी में मुश्किल मेडिकल केस और उलझे रिश्ते और भी गहरे हो गए हैं। यह तीसरा सीजन Jio Hotstar पर देखा जा सकता है।

  1. मिर्जापुर सीजन 4

कालीन भैया सत्ता वापस पाने की कोशिश करेंगे, जबकि गुड्डू और गोलू की कहानी नए मोड़ लेगी। पूर्वांचल की जंग अब अपराध, सत्ता और बदले की भावना के बीच खतरनाक बन गई है। सीरीज Prime Video पर उपलब्ध है।

  1. मिसमैच्डसीजन 4

डिंपल और ऋषि की कहानी अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। संध्या मेनन की नॉवेल पर आधारित यह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज इमोशन, हंसी और कुछ आंसू भी लेकर आती है।

  1. पंचायतसीजन 5

सचिव जी और प्रधान जी की गांव की राजनीति और रोजमर्रा की समस्याओं में उलझन फिर से देखने को मिलेगी। पुराने किरदारों की वापसी के साथ यह सीरीज Prime Video पर उपलब्ध है।

  1. स्पेस जेन

TVF की यह सीरीज भारत के चंद्रयान मिशन की कहानी दिखाती है। इसमें मिशन की चुनौतियां, असफलताएं और सफलताएं सरल भाषा में प्रस्तुत की गई हैं। Jio Hotstar पर उपलब्ध।

  1. पटपड़गंजसीजन 2

रवि किशन, दिनेश लाल यादव और कुशा कपिला के साथ यह कोर्टरूम कॉमेडी आम लोगों की जिंदगी और सरकारी सिस्टम की उलझनों को मजेदार अंदाज में दिखाती है।

Hema Malini: 'हमारा बॉन्ड हमेशा मजबूत रहा', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।