फुलेरा गांव की दुनिया में एक बार फिर हंसी-मजाक, पंचायती झगड़े और दिल छूने वाली कहानियां लौटने को तैयार हैं। प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'पंचायत' का पांचवां सीजन मई या जून 2026 में रिलीज हो सकता है। ज़म की रिपोर्ट के अनुसार, स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और मिड-2026 तक फैंस को नया एपिसोड मिल सकता है, हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है। चौथे सीजन की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद यह खबर फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।
