Get App

APL Apollo Tubes में बनेगा पैसा! मोतीलाल ओसवाल को 20% तक उछाल की उम्मीद, खरीद की सलाह

मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि FY26–FY28 के दौरान APL Apollo Tubes का रेवेन्यू 13 प्रतिशत CAGR, EBITDA 18 प्रतिशत CAGR और शुद्ध मुनाफा 18 CAGR से बढ़ेगा। कंपनी के बोर्ड ने ब्लू ओशियन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में पूरी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 27, 2026 पर 2:57 PM
APL Apollo Tubes में बनेगा पैसा! मोतीलाल ओसवाल को 20% तक उछाल की उम्मीद, खरीद की सलाह
APL Apollo Tubes भारत की स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब्स इंडस्ट्री में मार्केट लीडर मानी जाती है।

APL अपोलो ट्यूब्स के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 2150 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह टारगेट बीएसई पर शेयर के मौजूदा भाव 1794.65 रुपये से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी भारत की स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब्स इंडस्ट्री में मार्केट लीडर मानी जाती है। इसका मार्केट शेयर लगभग 55-60 प्रतिशत है। 11 से ज्यादा प्लांट के जरिए इसकी सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 5 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) है।

ब्रोकरेज ने अपने रिसर्च नोट में कहा कि अभी APL अपोलो ट्यूब्स को डिमांड से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ये चुनौतियां इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कम डिमांड, घरेलू बाजार में डीलर लेवल पर स्टॉक कम करना (डी-स्टॉकिंग) और पश्चिम एशिया संकट के कारण दुबई प्लांट के कामकाज पर असर पड़ने की वजह से हैं। दुबई में कामकाज में रुकावट से कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ की रफ्तार पर असर पड़ा है। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन की ज्यादा लागत, धीमी इंफ्रा एक्टिविटी और HRC (हॉट रोल्ड कॉइल) की कीमतें कम होने की उम्मीद में डीलरों द्वारा डी-स्टॉकिंग करने से भी घरेलू डिमांड पर असर पड़ा है।

डिमांड कम होने के माहौल में मुनाफा बनाए रखने के लिए मैनेजमेंट ने लागत कम करने और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि FY26–FY28 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13 प्रतिशत CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट), EBITDA 18 प्रतिशत CAGR और शुद्ध मुनाफा 18 CAGR से बढ़ेगा। इन सब फैक्टर्स के बेसिस पर ब्रोकरेज ने APL अपोलो ट्यूब्स के शेयर के लिए 2,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है और 'बाय' रेटिंग दोहराई है।

APL Apollo Tubes का मार्केट कैप ₹50000 करोड़ के करीब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें