Pallavi Rao Divorce: 'पांड्या स्टोर' एक्ट्रेस पल्लवी राव ने तोड़ी 22 साल की शादी, डायरेक्टर पति संग किया तलाक का ऐलान

Pallavi Rao Divorce: टीवी सीरियल 'पांड्या स्टोर' में अपनी चालाकियों से लोगों का दिल जीतने वाली पल्लवी राव ने हाल में ही अपने तलाक का ऐलान कर दिया है। वह शादी के 22 साल बाद टीवी डायरेक्टर पति सूरज राव तलाक ले रही हैं। एक के बाद एक डिवोर्स की खबरें आने से फैंस काफी हैरान हैं।

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement

Pallavi Rao Divorce: 'पांड्या स्टोर' की एक्ट्रेस पल्लवी राव की लाइफ में इन दिनों उथल पुथल बनी हुई है। एक्ट्रेस ने हाल में जानकारी दी कि उनका तलाक हो गया है। उन्होंने टीवी डायरेक्टर सूरज राव से 22 साल पहले शादी की थी। लेकिन 22 साल बाद दोनों अपने इस रिश्ते में खुश नहीं रह पा रहे हैं। दो हफ्ते ये अलग हुए थे लेकिन बच्चों के खातिर वापस साथ आ गए थे। दो बच्चे होने के बावजूद दोनों ये बड़ा फैसला लिया है। अब इनके इस फैसले के पीछे कि वजह क्या है, एक्ट्रेस ने इसका खुला किया है।

एक्ट्रेस पल्लवी ने मीडिया से अपने तलाक को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि सूरज और मेरे दो बच्चे हैं। हमारे बीच पिछले कुछ सालों से चीजें सही नहीं चल रही थीं। अब हर कोशिश के बाद हमने आखिरकार अलग होने का फैसला किया है। ये हमारे लिए मुश्किल था, क्योंकि हमारी 21 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है। लेकिन कभी-कभी शांति के लिए अलग होना पड़ता है। शांति से भरा जीवन जीना अच्छा होता है। मैं सूरज का साम्मान करती हूं और हमेशा उनके अच्छे की भविष्य के लिए दुआ करती हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पल्लवी ने 'कयामत से कयामत', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'शुभारंभ' समेत कई पॉपुलर टीवी शोज में अपने काम से फेम पाई है। वहीं सूरज ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'शाका लाला बूम बूम' जैसे शोज का डायरेक्शन किया है। बता दें कि कपल की मुलाकात मुंबई में एक टीवी शो के सेट पर ही हुई थी। फिर 2003 में दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली थी।


पल्लवी से पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले लता सभरवाल और संजीव सेठ ने भी तलाक का ऐलान किया था। दोनों की 16 साल की शादी एक पल में खत्म हो गई। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था क्योंकि हर कोई इन्हें पावर कपल के रूप में देखता था। लोगों ने इनकी तलाक की खबर सुनकर यही कहा कि उनका शादी पर से भरोसा उठता जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।