Mirzapur The Film: बड़े पर्दे पर आने और छाने के लिए कालीन भैया हैं तैयार! ‘मिर्ज़ापुर द फिल्म’ की शूटिंग हुई पूरी

Mirzapur The Film: ओटीटी पर माहौल जमाने के बाद कालीन भैया अब सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं। ‘मिर्ज़ापुर द फिल्म’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:36 PM
Story continues below Advertisement
बड़े पर्दे पर जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं कालीन भैया-गुड्डू भैया!

Mirzapur The Film: भारत की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज़ में से एक मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे पर लौटने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत तथा पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित मिर्ज़ापुर: द फिल्म भारत की सबसे बड़ी क्राइम-थ्रिलर ओटीटी फ्रैंचाइज़ी मिर्ज़ापुर का फिल्मी वर्जन है।

जब से मिर्ज़ापुर: द फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच निर्माताओं ने एक बड़ा और रोमांचक अपडेट साझा किया है। मिर्ज़ापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का अंतिम शेड्यूल आधिकारिक तौर पर रैप हो गया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइज़ी के दमदार और रोमांचक थीम म्यूज़िक के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रैप ऐलान किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया —It’s a wrap! MirzapurTheFilm।


इसके अलावा, मिर्ज़ापुर: द फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म दर्शकों की सबसे इंतजार करने वाली फिल्मों में से एक है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि फैंस एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित मिर्ज़ापुर: द फिल्म साल 2026 में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में मिर्ज़ापुर के सभी पॉपुलर किरदार नज़र आएंगे, जिनमें कलीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल), मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।