Jaya Bachchan: अभिनेत्री-राजनेता जया बच्चन की पैपराज़ी और उनके कपड़ों पर किए गए कमेंट ने विवाद खड़ा कर दिया है। कई लोगों ने अभिनेत्री की इस अपमानजनक कमेंट की आलोचना की। अब, हाल ही में एक बातचीत में, पॉपुलर पैपराज़ी वरिंदर चावला ने जया बच्चन के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अभिनेत्री की बातें जरा भी पसंद नहीं आई।
