Sawan Purnima Chandra Grahan 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष स्थान है। इस दिन बहुत से श्रद्धालु उपवास, पवित्र नदियों में स्नान और दान करते हैं। साथ ही, पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने या सुनने का भी विधान है। इस दिन चंद्र देव अपने संपूर्ण रूप में होते हैं, इसलिए पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव का पूजन और अर्घ्य अर्पित करने से चंद्रदोष शांत होता है।
