Get App

IND vs NZ Pitch Report: आखिरी मैच में होगी वैभव-भुवी की वापसी? जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है। आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी की संभावना है। आइए जानते हैं कैसी होगी प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 4:14 PM
IND vs NZ Pitch Report: आखिरी मैच में होगी वैभव-भुवी की वापसी? जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11
सीरीज के आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से आगे थी। वहीं चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए चौथा मैच अपने नाम किया। अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी। सीरीज के आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

क्या वरुण-कुलदीप को मिलेगा मौका

भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है, ऐसे में आखिरी मुकाबले में इन दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव टी20 के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती चार मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं शिवन दुबे को भी इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है। आखिरी मुकाबले में उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। चौथे टी20 मैच में रेड्डी ने गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 32 रन दिए और बैटिंग में 10 गेंदों पर सिर्फ 21 रन बना पाए थे।

वैभव-भुवी की होगा वापसी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें