Get App

इस सरकारी कंपनी ने कमाया ₹5320 करोड़ प्रॉफिट, शेयरहोल्डर्स को 30% डिविडेंड का तोहफा

NTPC का सितंबर में आपरेशंस से रेवेन्यू 16.8 फीसदी बढ़कर 45,752 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 39,165 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का EBITDA 8.7 फीसदी बढ़कर 10,891 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 5:31 PM
इस सरकारी कंपनी ने कमाया ₹5320 करोड़ प्रॉफिट, शेयरहोल्डर्स को 30% डिविडेंड का तोहफा
कंपनी का शेयर 30 अक्तूबर को 1.85 फीसदी चढ़कर 316.25 रुपये पर बंद हुआ।

बिजली बनाने वाली कंपनी एनटीपीसी ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान 31 अक्तूबर को कर दिया। साल दर साल आधार पर इस सरकारी कंपनी का मुनाफा 14.3 फीसदी बढ़कर 5,320 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में मुनाफा 4,653 करोड़ रुपये था। कंपनी का प्रॉफिट सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा है।

रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़कर 45,752 करोड़ रुपये

NTPC का सितंबर में आपरेशंस से रेवेन्यू 16.8 फीसदी बढ़कर 45,752 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 39,165 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का EBITDA 8.7 फीसदी बढ़कर 10,891 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 10,018 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का एबिड्टा मार्जिन 24 फीसदी पर बना रहा।

शेयरहोल्डर्स को 30 फीसदी अंतरिम डिविडेंड का तोहफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें