They Call Him OG Advance Booking: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी रिलीज होने वाली फिल्म ओजी को लेकर खबरों में हैं। उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी हैं। जैसे ही उनकी फिल्म का ऐलान होता है तो फैंस में एक्साइटमेंट लेवल चार गुना बढ़ जाता है। उनकी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' सिनेमाघरों पर 25 सितंबर यानी आज दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है। पवन कल्याण को जबरदस्त ओपनिंग करने का इरादा बना लिया है। फिल्म के एडवांस बुकिंग काफी तगड़ी हुई है। जिससे उम्मीद की जा सकती है कि पहले दिन ये फिल्म 100 करोड़ी ओपनिंग वाली बन सकती है।
