
Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता है। वह किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो की वजह से विवादों में एक बार फिर से आ गए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को बिना कंसेंट के बार-बार छूते दिख रहे हैं। इसके बाद पवन सिंह को हर तरफ से लोग खरी खोटी सुना रहे हैं। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की ऐलान कर दिया है। अब पवन सिंह ने अंजलि से सोशल मीडिया पर माफी मांगी है।
पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'अंजलि जी बिजी शेड्यूल के कारण मैंने आपका लाइव नहीं देखा था। मुझे जब इस बात की जानकारी मिली तो मुझे बहुत बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इंटेंशन जरा भी नहीं था। क्योंकि हमलोग कलाकार हैं, इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्हवहार से दुख या असहजता हुई है हो तो उसके लिए भी क्षमा प्रार्थी हूं।
अब एक्टर के माफी मांगने के बाद अंजली ने उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह की माफी पर प्रतिक्रिया देते हुए, अंजलि राघव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांगी है। वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर कलाकार हैं… मैंने उन्हें माफ कर दिया है… मैं इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती जय श्री राम।”
बता दें कि ये कांड पवन सिंह ने लखनऊ में एक इवेंट में किया था। यहां वो लगातार मंच पर अंजलि की कमर छूते दिख रहे थे। अंजलि इस दौरान काफी अनकम्फर्टेबल भी दिख रही थीं। इस इवेंट के बाद अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि इवेंट आखिरकार हुआ क्या था।
अंजली ने कहा कि , 'मैं पिछले दो दिन से परेशान हूं। आपको क्या लगता है कि इस तरह से पब्लिक में छूए जाने से मुढे अच्छा लगेगा? जब बाद में मैंने अपनी टीम मेंबर से पूछा कि क्या कुछ लगा है, तो उन्होंने कहा कि कुछ भी नहीं लगा था सब सही थी। तब मुझे बहुत ज्यादा बुरा तो लगा ही साथ में गुस्सा आया और रोना भी आया। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मैं क्या करूं? क्योंकि वहां सब उनका फैन बेस मौजूद था। उनको भगवान बोल रहे थे और खुद को भक्त बोलकर उनके पैरों में गिरे थे लोग।
एक्ट्रेस ने आगे उन्होंने कहा कि मैं ऐसे किसी लड़की को उसकी परमिशन के बिना छूने के सपोर्ट जरा भी नहीं करती हूं। ये बहुत गलत व्यवाहर है। अगर ये हरियाणा में हुआ होता तो जवाब देने की जरा भी जरुरत नहीं पड़ती। मैं अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करने वाली हूं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।