Get App

Aditya Uppal: 'धुरंधर' में पुलिस बने ओमर हैदर का खुलासा, पहले रोल के लिए कर दिया था 'ना', अब हमजा को टॉर्चर करने पर मिल रहे हैं नफरत भरे मैसेज

Aditya Uppal: फिल्म 'धुरंधर' में पुलिस ओमर हैदर का किरदार निभाने वाले अभिनेता आदित्य उप्पल ने खुलासा किया है कि वह शुरुआत में इस रोल को ठुकराने वाले थे क्योंकि वे अभिनय से दूरी बना चुके थे। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार को प्रताड़ित करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं, जिसे वे एक कलाकार के तौर पर अपनी जीत मान रहे हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 4:25 PM
Aditya Uppal: 'धुरंधर' में पुलिस बने ओमर हैदर का खुलासा, पहले रोल के लिए कर दिया था 'ना', अब हमजा को टॉर्चर करने पर मिल रहे हैं नफरत भरे मैसेज

बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही फिल्म 'धुरंधर' और इसके दूसरे भाग की सफलता ने कई कलाकारों की किस्मत बदल दी है। इन्ही में से एक नाम है आदित्‍य उप्पल का, जिन्होंने फिल्म में 'ओमर हैदर' का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है। हालांकि, हाल ही में आदित्य ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह इस ऐतिहासिक रोल को ठुकराने वाले थे।

विज्ञापन की दुनिया में थे व्यस्त, अभिनय को कह दिया था अलविदा

आदित्य उप्पल ने बताया कि जब साल 2024 में उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से फोन आया, तो उनका पहला जवाब 'नहीं' था। आदित्य पिछले 8-9 सालों से अभिनय से दूर थे और अपनी एड एजेंसी के बिजनेस में पूरी तरह रम चुके थे। उन्होंने बताया, "मुझे लगा कि फिर से वही छोटे-मोटे रोल मिलेंगे, इसलिए मैंने मना कर दिया था। लेकिन कास्टिंग टीम के कहने पर मैंने एक कैजुअल ऑडिशन दिया और फिर कई राउंड के बाद मेरा चयन हो गया।"

'हॉलीडे' मनाने गए थे और बन गए स्टार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें