Get App

Poonam Dhillon: ‘अपनी इज्जत का कुछ तो ख्याल रखें...’, CINTAA ऑफिस में बुरी तरह से झगड़ने पर पुलिस ने पूनम ढिल्लों-उपासना सिंह को लताड़ा

Poonam Dhillon: CINTAA की एग्जीक्यूटिव कमिटी के आठ सदस्यों के लीडरशिप पर भरोसा न होने की वजह से इस्तीफा देने के बाद से फिल्म संस्था के हालात और खराब होते जा रहा हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 12, 2026 पर 11:57 AM
Poonam Dhillon: ‘अपनी इज्जत का कुछ तो ख्याल रखें...’, CINTAA ऑफिस में बुरी तरह से झगड़ने पर पुलिस ने पूनम ढिल्लों-उपासना सिंह को लताड़ा
अगस्त में CINTAA के अंदर के मुद्दे तब सामने आए जब 21 सदस्यों वाली चुनी हुई कमेटी के 8 चुने हुए प्रतिनिधियों समेत 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था।

Poonam Dhillon: मुंबई में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के ऑफिस में एक्टर्स के बीच झगड़ा हो गया है, जिसके वीडियो शुक्रवार को वायरल होने लगे। इन वीडियो में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, कुनिका सदानंद और अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और आपस में लड़ रहे एक्टर्स को डांटना भी पड़ा।

फिल्म संस्था में हुई तीखी बहस

हाल ही में कुनिका ने आरोप लगाया था कि CINTAA के ऑफिशियल कागजात और फाइलें पूनम की गाड़ी में रखकर ले जाई गईं। इसके बाद एक वीडियो में कुछ सदस्य इस बारे में पद्मिनी से सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं। जब वे पद्मिनी से पूछते हैं कि क्या वह कागजात ले जाने की बात मान रही हैं, तो वह उनसे कमेटी को भंग करने वाला लेटर दिखाने को कहती हैं। पुलिस उन्हें यह समझाने की कोशिश करती दिख रही है कि वे इस मामले में 'थर्ड पार्टी' हैं और पुलिस के लिए सब बराबर हैं। लेकिन पद्मिनी कहती हैं कि उनका 'डेटा चोरी हो गया था'।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें