Aspirants 3: प्राइम वीडियो ने आज अपनी सुपरहिट हिंदी ड्रामा सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 13 मार्च घोषित कर दी है। द वायरल फीवर (TVF) ने इसे बनाया है और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने डायरेक्ट किया है। इसमें नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन मुख्य रोल में हैं, और जतिन गोस्वामी नई एंट्री हैं।
