Get App

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा- एंड्रयू स्कॉट ने मिलाया हाथ, ऑस्कर क्वालीफाई इंडियन शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' के होंगे एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर

Priyanka Chopra: अवॉर्ड सीजन से पहले प्रियंका चोपड़ा एंड्रयू स्कॉट और V Eve Ensler के साथ ऑस्कर के लिए क्वालीफाई भारतीय शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' (We Were Here) की टीम में शामिल हो गई हैं। वह बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम करेंगी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 3:12 PM
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा- एंड्रयू स्कॉट ने मिलाया हाथ, ऑस्कर क्वालीफाई इंडियन शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' के होंगे एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
फेस्टिवल सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह मॉक्युमेंट्री (mockumentary) अवॉर्ड सीजन की ओर बढ़ रही है। इस फिल्म के साथ अभिनेता एंड्रयू स्कॉट भी जुड़े हैं।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा जोनास 'वी वर हियर' (We Were Here) की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बन गई हैं। यह एक भारतीय शॉर्ट फिल्म है, जो ऑस्कर के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और इसके निर्देशक प्रणव भसीन हैं। टोनी पुरस्कार विजेता एक्टिविस्ट और नाटककार 'V' (जिन्हें पहले ईव एन्सलर के नाम से जाना जाता था) भी इसी भूमिका में इस फिल्म से जुड़ी हैं।

फेस्टिवल सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह मॉक्युमेंट्री (mockumentary) अवॉर्ड सीजन की ओर बढ़ रही है। इस फिल्म के साथ अभिनेता एंड्रयू स्कॉट भी जुड़े हैं। 'द न्यू यॉर्कर' (The New Yorker) ने इस शॉर्ट फिल्म के अधिकार ले लिए हैं और वे इसे अपने यूट्यूब चैनल पर प्रीमियर करेंगे।

भासिन द्वारा लिखित और निर्देशित 'वी वर हियर' (We Were Here) की कहानी भारत के एक छोटे से शहर पर आधारित है। इसमें तीन रिटायर हो चुके लोगों को दिखाया गया है, जिनका मानना ​​है कि मशीनें इंसानों की नौकरियां छीन रही हैं। इसके विरोध में वे खुद को घरेलू उपकरणों (household appliances) के रूप में पेश करते हुए एक प्रदर्शन शुरू करते हैं। मामला तब और उलझ जाता है जब उनमें से एक व्यक्ति का बच्चा एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी में नौकरी करने लगता है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को refreshing और 'मजेदार' बताया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें फिल्म का वह अंदाज पसंद आया, जिसमें एक ऐसे विषय को उठाया गया है जो आज के समय में बहुत प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा- "यह फिल्म एक ऐसे विषय पर एक नया और मजेदार नजरिया पेश करती है, जो आज के समय के हिसाब से बिल्कुल सटीक है। मैंने इस क्रिएटिव टीम को सपोर्ट करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके शानदार और मौलिक विजन को वह पहचान मिले, जिसके वे हकदार हैं। मैंने तुरंत एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ने का फैसला किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें