वाराणसी से बॉलीवुड में कमबैक कर रही प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस संग रिश्ते पर खुलकर की बात

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं और आलोचनाएं हुईं, जिसने एक्ट्रेस को काफी आहत किया। हाल ही में प्रियंका ने खुलकर बताया कि किस तरह उनके रिश्ते को लगातार स्क्रूटनी और अफवाहों का सामना करना पड़ा

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
प्रियंका ने बताया कि मुलाकात के सिर्फ छह महीने बाद ही उन्होंने निक से शादी कर ली थी।

ग्लैमर वर्ल्ड में सितारों की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का बड़ा कारण रही है। प्रोफेशनल उपलब्धियों से ज्यादा उनके रिश्ते, शादी और पारिवारिक फैसले लोगों की दिलचस्पी का विषय बन जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी उन स्टार कपल्स में शामिल हैं, जिनका नाम अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। दोनों की लव स्टोरी शुरुआत से ही चर्चा में रही और वक्त के साथ इस पर तरह-तरह की राय भी सामने आती रहीं। कभी उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठे, तो कभी सोशल मीडिया पर बेवजह की आलोचनाएं हुईं।

इंटरकल्चरल मैरिज, उम्र का अंतर और अलग-अलग बैकग्राउंड्स जैसे मुद्दों को लेकर कपल को कई बार जज किया गया। इसके बावजूद प्रियंका और निक ने हमेशा अपने रिश्ते को प्राथमिकता दी और बाहरी शोर से दूरी बनाए रखी। यही वजह है कि उनका बॉन्ड आज भी लोगों के बीच बातचीत का विषय बना रहता है।

शादी के बाद भी नहीं थमी ट्रोलिंग


2018 में शादी के बाद प्रियंका और निक को एज गैप, इंटरकल्चरल मैरिज और अलग-अलग बैकग्राउंड्स को लेकर खूब जज किया गया। कभी उनके अलग होने की अफवाहें उड़ीं, तो कभी उनके रिश्ते को दिखावा बताया गया।

अलगाव की अफवाहों पर प्रियंका का जवाब

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ कहा कि लोग अगर उनके रिश्ते के खत्म होने का इंतजार करना चाहते हैं, तो यह उनकी सोच है। उन्होंने माना कि अलग संस्कृति, धर्म और उम्र का अंतर लोगों को खटकता रहा, लेकिन उन्होंने इन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।

छह महीने में शादी, फिर भी पूरा भरोसा

प्रियंका ने बताया कि मुलाकात के सिर्फ छह महीने बाद ही उन्होंने निक से शादी कर ली थी। उन्हें यह फैसला तेज जरूर लगा, लेकिन निक की ईमानदारी और सच्चाई ने उन्हें हर दिन प्रेरित किया।

सास-ससुर और पति की दिल से तारीफ

एक्ट्रेस ने निक और उनके माता-पिता की खूब सराहना की और कहा कि उनके शांत और सकारात्मक स्वभाव का असर उनके रिश्ते में साफ नजर आता है।

दुश्मनी की आग में सुलगा प्यार, OTT पर आ रही 8.9 IMDb रेटिंग वाली Heated Rivalry

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।