दुश्मनी की आग में सुलगा प्यार, OTT पर आ रही 8.9 IMDb रेटिंग वाली Heated Rivalry

Heated Rivalry OTT Release Date: टॉप रेटेड वेब सीरीज Heated Rivalry अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। रोमांस और दुश्मनी से भरी इसकी कहानी दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा में है। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह सीरीज कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, तो यहां पढ़ें पूरी जानकारी

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:17 PM
Story continues below Advertisement
Heated Rivalry OTT Release Date: सीरीज की कहानी दो NHL सुपरस्टार खिलाड़ियों शेन और इल्या के इर्द-गिर्द घूमती है।

फरवरी का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर साबित हो रहा है। इस दौरान कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं, जबकि कुछ बड़े टाइटल्स अभी आने वाले हैं। इसी बीच एक ऐसी वेब सीरीज भी सुर्खियों में है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शानदार कहानी, दमदार कॉन्सेप्ट और अलग अंदाज के चलते इस सीरीज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक इसकी चर्चा लगातार हो रही है। खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही इसे IMDb पर 8.9 की शानदार रेटिंग मिल चुकी है, जो इसके कंटेंट की ताकत को दर्शाती है।

ओटीटी पर कुछ नया और हटकर देखने के शौकीन दर्शकों के लिए यह सीरीज काफी खास मानी जा रही है। अब सभी की नजरें इसकी स्ट्रीमिंग डेट पर टिकी हुई हैं, जब यह कहानी दर्शकों के सामने पूरी तरह से पेश होगी।

IMDb की हाई-रेटेड वेब सीरीज ‘Heated Rivalry’


हम बात कर रहे हैं कैनेडियन स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज ‘हीटेड राइवलरी’ की। यह सीरीज करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले इसकी प्रिव्यू स्क्रीनिंग इमेज+नेशन LGBTQ+ फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, जहां इसे जबरदस्त सराहना मिली।

नॉवेल से स्क्रीन तक का सफर

‘हीटेड राइवलरी’ मशहूर लेखिका रेचल रीड की Game Changers नॉवेल सीरीज पर आधारित है। स्क्रीनिंग के दौरान ही क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसकी कहानी, इमोशंस और प्रेजेंटेशन की जमकर तारीफ की थी। अब आखिरकार यह सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

प्यार और दुश्मनी के बीच उलझी कहानी

सीरीज की कहानी दो NHL सुपरस्टार खिलाड़ियों शेन और इल्या के इर्द-गिर्द घूमती है। मैदान में दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनका रिश्ता बिल्कुल अलग है। टीनएज से ही दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, जिसे वे दुनिया से छुपाए रखते हैं। खेल, समाज और पहचान के बीच उनका रिश्ता कई मुश्किलों से गुजरता है।

कब और कहां देखें ‘Heated Rivalry’?

6 एपिसोड की यह दमदार वेब सीरीज 20 फरवरी 2026 से Lionsgate Play पर स्ट्रीम होगी। अगर आप टॉप-रेटेड, इमोशनल और यूनिक लव स्टोरी देखने के शौकीन हैं, तो ‘Heated Rivalry’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने आगामी फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सोशल मीडिया पर लिखी ये बात, थिएटर्स में देखने की अपील की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।