Priyanka Chopra: पति के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कोजी फोटोज, निक जोनस को बताया लाइफ का बेस्ट डिसीजन

Priyanka Chopra: निक जोनास ने अपने करियर में प्रियंका चोपड़ा से मिले सपोर्ट के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि यह उनकी लाइफ का बेस्ट डिसीजन है।

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 10:24 AM
Story continues below Advertisement
पति के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कोजी फोटोज

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी पलों को शेयर करती हैं, और वे हमेशा वायरल हो जाते हैं। निक जोनास के नए एल्बम 'संडे बेस्ट' की रिलीज़ पर एक प्यारा और दिल को छू लेने वाला मैसेज साझा करके अभिनेत्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने पति के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी साझा कीं।

प्रियंका ने लिखा, “अपने दिल की बात कहने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं, लेकिन मैं कोशिश करूंगी... ऐसा कोई ढूंढो जो न सिर्फ तुमसे प्यार करे और सम्मान करें, बल्कि तुम्हें अनमोल समझे और इसे दिखाने से न डरे। मैं शुक्रगुजार हूं कि यूनिवर्स ने मुझे तुमसे मिलाया।

उन्होंने आगे कहा, “तुम मेरे जीवन का सबसे अच्छा फैसला हो। तुम्हारा हुनर और मेहनत देखकर मैं दंग रह गई। तुम अब तक के सबसे ईमानदार और सच्चे इंसान हो जिन्हें मैं जानती हूं... और सबसे खूबसूरत बात ये है कि... ये बस तुम्हारा स्वभाव है। तुम दिखावा भी नहीं करते। तुम ही वो वजह हो जिससे मैं हर दिन मुस्कुराती हूं। मेरे होने के लिए धन्यवाद। ये तस्वीरें हमारे शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो।”


देसी गर्ल ने कहा कि मुझे इस एल्बम पर बहुत प्राउड है। इतना गहरा उतरकर दुनिया के साथ साझा करने के लिए एक बेहद आत्मविश्वासी व्यक्ति की ज़रूरत होती है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। अपने लव वंस को गले लगाओ और शुरू से सुनो। प्यार ऐसा ही होना चाहिए।

इसी बीच, निक जोनास ने अपने करियर में प्रियंका चोपड़ा से मिले निरंतर समर्थन के बारे में खुलकर बात की है। लेट नाइट विद सेठ मेयर्स शो में, जोनास ब्रदर्स के स्टार ने बताया कि प्रियंका अक्सर सबसे पहले उनका म्यूजिक सुनती हैं और ईमानदारी से अपनी राय देती हैं।

जब होस्ट सेठ मेयर्स ने पूछा कि क्या प्रियंका उनके गाने सबसे पहले सुनती हैं, तो निक ने जवाब दिया, “हां, सुनती हैं।” एक सपोर्टर के रूप में उनकी भूमिका के बारे में बात करते हुए, उन्होंने आगे कहा, “वह अमेजिंग हैं, क्योंकि वह बहुत ईमानदार हैं।” निक के अनुसार, बाजीराव मस्तानी की एक्ट्रेस की ईमानदारी और म्यूजिक की गहरी समझ ने उन्हें अपने करियर के महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद की है।

निक ने खुलासा किया कि प्रियंका ने 'सकर' को हिट के रूप में तब सही पहचाना था जब उन्हें खुद भी इस पर विश्वास नहीं था। उस समय निक को पूरा यकीन था कि प्रियंका के बारे में लिखा गया उनका एक गाना लीड सिंगल के तौर पर रिलीज़ होना चाहिए। हालांकि, प्रियंका इससे सहमत नहीं थीं और उन्होंने निक को 'सकर' को चुनने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।