Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना ली है। लंबे वक्त बाद वे किसी इंडियन फिल्म से पर्दे पर कम बैक करने जा रही है। राजमौली की फिल्म 'वाराणसी' में एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की चर्चाओं के बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फुरसत के पलों में को शेयर किया है।
देसी गर्ल ने कई सारी तस्वीरों को शेयर कर अपनी रुटीन दिखाया है। इन तस्वीरों में कुछ बॉलीवुड फिल्मों के सीन भी नजर आ रहे हैं, जो 90 के दशक की फिल्मों के हैं। साथ ही उन्होंने पसंदीदा खाना एंजॉय किया है। आज शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का दिन हैप्पी बना दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ खास कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा-'कुछ यहां, कुछ वहां'। एक्ट्रेस की शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो ऐश्वर्या राय और सलमान खान की है। ये फोटो हम दिल दे चुके सनम फिल्म का सीन दिखाई दे रहा है। फैंस इस फोटो को देख खुश और हैरान दोनों है।
प्रियंका चोपड़ा ने 'हम दिल दे चुके सनम' के अलावा कुछ और बॉलीवुड फिल्मों और गानों का भी आनंद लिया है। इसकी झलक भी उनके पोस्ट देख सकते हैं। टेलीविजन पर माधुरी दीक्षित के साथ-साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म का सीन भी है। एक्ट्रेस कुछ तस्वीरों में स्विमिंग करती और कच्चे आम के मजे लेती दिख रही हैं।
प्रियंका को पिछली बार फिल्म 'द ब्लफ' में देखा गया था, जो 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हुई थी। अब वह एस. एस. राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कई अन्य कलाकार भी हैं और यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी और इसी के साथ वह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा, वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में उनकी उपस्थिति जारी रहेगी।