Golden Globes 2026: 83वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा जोनास और ब्लैकपिंक की लीसा (ललिसा मनोबल) ने बेवर्ली हिल्स में एक साथ मंच शेयर करके एक यादगार क्रॉस-कल्चरल मोमेंट क्रिएट किया। दोनों टीवी सीरीज - ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार देने के लिए मंच पर आईं, लेकिन कैटागरी की घोषणा से पहले ही दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं, जो बॉलीवुड और के-पॉप के सबसे बड़े ग्लोबल नामों के लिए एक खास पल बन गया।
कॉन्फिडेंस और ग्लैमर से भरपूर, दोनों एक्ट्रेस हाथ में हाथ डाले, मुस्कुराते हुए मंच पर आईं। अवॉर्ड से पहले उन्हें बैक स्टेज हंसते और बातें करते हुए भी देखा गया। होस्ट निक्की ग्लेज़र ने मजाकिया अंदाज़ में प्रियंका और लिसा का इंट्रोडक्शनदेते हुए कहा, "एक ने 'द व्हाइट लोटस' में काम किया है, और दूसरी ने 'व्हाइट निक जोनास' से शादी की है।" इस बात को सुनकर सभी जोर से हंस दिए तो वहीं पीसी भी स्माइल के साथ आईं।
प्रियंका गोल्डन ग्लोब्स से अनजान नहीं हैं - उन्होंने इससे पहले 2017 में भी अवॉर्ड दिए थे- लेकिन यह रात लिसा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई, जिन्होंने हाल ही में एचबीओ के 'द व्हाइट लोटस' के 2025 सीज़न में अभिनय की शुरुआत की है। मंच पर प्रियंका ने कहा कि दोनों को इस कैटागरी में प्रस्तुति देने का सम्मान मिला है, जबकि लिसा ने नामांकित कलाकारों की प्रतिभा को सराहा, जिनमें स्टर्लिंग के. ब्राउन, डिएगो लूना, गैरी ओल्डमैन, मार्क रफ़ेलो और एडम स्कॉट शामिल थे।
यह पुरस्कार नोआ वाइल को मेडिकल ड्रामा 'द पिट' में उनके अभिनय के लिए मिला। ऐलान के बाद अभिनेता ने प्रियंका से ट्रॉफी ली। जनवरी 2025 में शुरू हुआ यह शो इस सीज़न में पुरस्कारों का प्रबल दावेदार बनकर उभरा है और एमी अवार्ड्स में पहले ही पांच पुरस्कार जीत चुका है। नोआ इस सीरीज़ के कार्यकारी निर्माता भी हैं।
शाम को प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ रेड कार्पेट पर जलवा दिखाया प्रियंका ने जोनाथन एंडरसन द्वारा डिज़ाइन किया गया खास डायोर हाउते कॉउचर गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने बुल्गारी ज्वैलरी पहनी थी। शाम के सबसे चर्चित पलों में से एक वह था जब निक जोनास कैमरे के सामने प्रियंका के बाल संवारते हुए नजर आए, और यह वीडियो देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।