Get App

Golden Globes 2026: निक जोनस के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं देसी गर्ल, साथ दिखीं ब्लैकपिंक की ला लिसा

Golden Globes 2026: प्रियंका चोपड़ा जोनास और ब्लैकपिंक की लीसा ने 83वें गोल्डन ग्लोब्स में ग्लैमरस वॉक से सबका दिल जीत लिया। वहीं निक के साथ पीसी आउटफिट फ्लॉंट करती दिखाई दीं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 9:52 AM
Golden Globes 2026: निक जोनस के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं देसी गर्ल, साथ दिखीं ब्लैकपिंक की ला लिसा
निक जोनस के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं देसी गर्ल

Golden Globes 2026: 83वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा जोनास और ब्लैकपिंक की लीसा (ललिसा मनोबल) ने बेवर्ली हिल्स में एक साथ मंच शेयर करके एक यादगार क्रॉस-कल्चरल मोमेंट क्रिएट किया। दोनों टीवी सीरीज - ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार देने के लिए मंच पर आईं, लेकिन कैटागरी की घोषणा से पहले ही दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं, जो बॉलीवुड और के-पॉप के सबसे बड़े ग्लोबल नामों के लिए एक खास पल बन गया।

कॉन्फिडेंस और ग्लैमर से भरपूर, दोनों एक्ट्रेस हाथ में हाथ डाले, मुस्कुराते हुए मंच पर आईं। अवॉर्ड से पहले उन्हें बैक स्टेज हंसते और बातें करते हुए भी देखा गया। होस्ट निक्की ग्लेज़र ने मजाकिया अंदाज़ में प्रियंका और लिसा का इंट्रोडक्शनदेते हुए कहा, "एक ने 'द व्हाइट लोटस' में काम किया है, और दूसरी ने 'व्हाइट निक जोनास' से शादी की है।" इस बात को सुनकर सभी जोर से हंस दिए तो वहीं पीसी भी स्माइल के साथ आईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें