Border 3: 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद बनेगी 'बॉर्डर 3'? प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने दिया ये अपडेट

Border 3: फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के तीन दिनों में ही शानदार कमाई करते हुए 167 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है। वहीं हाल ही में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने 'बॉर्डर 3' को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement
हाल ही में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कन्फर्म किया है कि बॉर्डर 3 को मंजूरी मिल गई है

सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के महज तीन दिनों में दुनियाभर में करीब 167 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो इसकी बड़ी कामयाबी को दिखाता है। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। वहीं हाल ही में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। बॉर्डर और बॉर्डर 2 की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स बॉर्डर 3 बनाने की योजना बना रहे हैं।

हाल ही में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कन्फर्म किया है कि बॉर्डर 3 को मंजूरी मिल गई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे, जिन्होंने बॉर्डर 2 भी डायरेक्ट की थी। इससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

कब बनेगा बॉर्डर 3?


हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए भूषण कुमार ने अनुराग के साथ एक अलग फिल्म बनाने की बात कही। भूषण ने कहा, "उनकी कंपनी और अनुराग की कंपनी साथ एक जॉइंट वेंचर (एक अलग फिल्म) कर रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग डायरेक्ट करेंगे और ये कुछ नया होगा।" भूषण ने यह भी कहा कि "बॉर्डर 3 सही समय आने पर ही बनाई जाएगी।"

'दोबारा बनाने में काफी मेहनत लगी'

इसके बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कन्फर्म किया कि बॉर्डर 3 को हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने कहा, “ये एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है और अनुराग ने इसे दोबारा बनाने में काफी मेहनत की है। अगर आप लगभग 30 साल बाद कुछ वापस लाते हैं और उसे इतना प्यार मिल रहा है, तो हम निश्चित रूप से इसे आगे बढ़ाएंगे।"

बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा

इस बीच बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की कहानी को आगे बढ़ाती है। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जिससे इसकी सफलता और मजबूत हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।