सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। वहीं फिल्म में दिलजीत दोसांझ के काम की काफी तारीफ हो रही है। दिलजीत की एक्टिंग, कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन पर इमोशनल अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले साल कुछ लोगों ने बॉर्डर 2 फिल्म में से दिलजीत दोसांझ को हटाने की मांग की गई थी। इसकी वजह उनकी एक फिल्म सरदारजी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम किया था।
लेकिन फिल्म के मेकर्स ने दिलजीत को फिल्म ने नहीं हटाया। वहीं अब टी-सीरीज के भूषण कुमार ने साफ किया कि दिलजीत को फिल्म में क्यों बनाए रखा गया और इस फैसले के पीछे क्या वजह थी।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, “हम खुशकिस्मत थे कि सभी एक्टर्स फिल्म का हिस्सा बने। हमने शूटिंग शुरू कर दी थी और उसके बाद यह दबाव आया। अगर ट्रोल्स की वजह से हमारी जैसी कंपनी लोगों को रिप्लेस करना शुरू कर देगी, तो हमें फिल्में नहीं बनानी चाहिए।” वहीं डायरेक्टर अनुराग सिंह ने कहा, "आप उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं या उनके इंटरव्यू देखते हैं। लेकिन आप उन्हें पर्सनली नहीं जानते और न ही उनके विचारों को। इसलिए लोग अपने मन से बातें मान लेते हैं और कुछ भी कह देते हैं। लेकिन वह वैसे नहीं हैं जैसा आप सोचते हैं।"
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की कहानी को आगे बढ़ाती है। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जिससे इसकी सफलता और मजबूत हुई है।
बॉर्डर 2 की अब तक फिल्म की कमाई
सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के सिर्फ पांच दिन में 216 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 6वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है। वहीं अगर दुनियाभर की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 277 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।