फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम 4' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और इसकी स्क्रिप्ट लगभग तैयार होने के अंतिम चरण में है। ये फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'वेलकम' चौथा भाग होगा। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। फिरोज नाडियाडवाला ने ये भी संकेत दिया कि इस फिल्म में कई डॉन किरदार देखने को मिल सकते हैं। इस खबर को सुनते ही फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
नाडियाडवाला ने दिया अपडेट
प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने कन्फर्म किया है कि वेलकम का चौथा भाग बन रहा है। ETimes से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम फिलहाल स्क्रिप्ट के एडवांस स्टेज पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसके बारे में और जानकारी देंगे। इतना जरूर कह सकता हूं कि इस बार फिल्म का म्यूज़िक और एक्शन बहुत बड़े लेवल पर प्लान किए जा रहे हैं। हमने मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, अमेरिका और चीन जैसे अलग-अलग कॉन्टिनेंट्स के कलाकारों के साथ मिलकर मल्टी-कल्चरल म्यूजिक का आइडिया तैयार किया है।”
स्क्रिप्ट और सीन पर हो रहा काम
फिरोज नाडियाडवाला ने आगे कहा, “उदय भाई, मजनू भाई, डॉ. घुंघरू और एक से ज्यादा डॉन यानी कई विलेन एक साथ नजर आएंगे। इन सबका साथ आना मानो रिक्टर स्केल पर 10 जैसी बड़ी घटना होगी। हम इन किरदारों को फाइनल करने पर काम कर रहे हैं। कलाकारों को ध्यान में रखते हुए ही स्क्रिप्ट और सीन तैयार किए जा रहे हैं।”
अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम’ साल 2007 में रिलीज़ हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, मल्लिका शेरावत और फिरोज खान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में मल्लिका शेरावत भी नजर आई थीं और उनके मजेदार किरदार को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी। वहीं साल 2015 में सीक्वल 'वेलकम बैक' फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा और डिंपल कपाड़िया नजर आए थे। अक्षय कुमार सीक्वल का हिस्सा नहीं थे। वहीं फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून,2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जी रही है।