Propose Day 2026: बॉलीवुड के इन फेमस डायलॉग्स को बोलकर बयां करें अपने दिल की बात...

Propose Day 2026: यशराज की फिल्मों से लेकर करण जौहर के फैमली ड्रामों ने हिंदी फिल्मों में रोमांस को अलग रंग रूप दिया है। रोमांटिक फिल्मों में बोले गए डायलॉग्स आज भी लोगों के बीच प्यार को बयां करने का जरिए बनते हैं।

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
बॉलीवुड के इन फेमस डायलॉग्स को बोलकर बयां करें अपने दिल की बात...

Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक का आगाज हो चुका है। आज 08 फरवरी को प्रपोज डे पर लोग अपने पार्टनर से अपने दिल का हाल बयां करना चाहते हैं। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ फेम डायलॉग बताते हैं, जिनके जरिए और आसानी से आप अपने दिल का हाल बयां कर सकते हैं।

दिलवाले

दिल तो सबके के पास होता है, लेकिन हर कोई दिलवाले नहीं होते हैं।

ए दिल है मुश्किल

जो आंखें कह देती हैं, उसके आगे शब्दों का दर्जा क्या है।


हम दिल दे चुके सनम

अगर तुम मुझे ऐसे ही देखती रहोगी,तो तुम्हें मुझसे प्यार हो जाएगा।

लव आजकल

मुझे नहीं पता कल क्या होगा, पर आज मैं तुम्हें चाहता हूं।

मोहब्बतें

मोहब्बत बहुत खूबसूरत चीज होती है, तो क्या हुआ अगर वो अपने साथ थोड़ा सा दर्द लाती है।

वीर जारा

सच्ची मोहब्बत जिंदगी में सिर्फ एक बार होती है, और जब होती है तो कोई भगवान या खुदा ,उसे नाकामयाब नहीं होने देती।

कुछ-कुछ होता है

हम एक बार जीते हैं, हम एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार..एक ही बार होता है।

आशिकी 2

प्यार, मोहब्बत, आशिकी सिर्फ लफ्जों के सिवा और कुछ नहीं, पर जब वो मिली... लफ्जों को मैं मिल गए।

दिल चाहता है

मुझे यकीन है कि मैं सिर्फ इसलिए जन्मा हूं कि तुमसे प्यार कर सकता हूं, और तुम सिर्फ इसलिए, कि एक दिन मेरी बन जाओ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।