ओटीटी ने बदली नए कलाकारों की दुनिया, भुवन बाम से लेकर अनुष्का सेन को दी नई पहचान

इन सभी कलाकारों की जर्नी इस बात को दिखाती हैं कि प्राइम वीडियो डिजिटल प्रतिभाओं को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और अलग-अलग जॉनर में काम करने के अवसर दे रहा है। अलग-अलग व्यक्तित्व, महत्वाकांक्षाओं और चुनौतियों वाले किरदारों को निभाते हुए ये क्रिएटर्स दर्शकों को अपने व्यक्तित्व और अभिनय के नए पहलुओं से रूबरू करा रहे हैं।

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 12:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्राइम वीडियो उनके इन सपनों को साकार करने का एक पसंदीदा मंच बन रहा है, जहां उन्हें अलग-अलग भूमिकाएं निभाने, एक कलाकार के रूप में अपनी क्षमताओं का विस्तार करने और दर्शकों को यह दिखाने का मौका मिल रहा है कि उनकी ऑनलाइन पहचान से कहीं बढ़कर भी उनके अंदर बहुत कुछ है।

वायरल वीडियो के जरिए दर्शकों को हंसाने, उनकी प्रतिक्रियाएं पाने और उन्हें वीडियो शेयर करने के लिए प्रेरित करने से लेकर, अलग-अलग पहलुओं वाले किरदारों के साथ लंबी कहानियों का हिस्सा बनने तक डिजिटल क्रिएटर्स स्ट्रीमिंग की दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने के नए रास्ते तलाश रहे हैं। प्राइम वीडियो उनके इन सपनों को साकार करने का एक पसंदीदा मंच बन रहा है, जहां उन्हें अलग-अलग भूमिकाएं निभाने, एक कलाकार के रूप में अपनी क्षमताओं का विस्तार करने और दर्शकों को यह दिखाने का मौका मिल रहा है कि उनकी ऑनलाइन पहचान से कहीं बढ़कर भी उनके अंदर बहुत कुछ है।

'चार यार' में पुरव झा

पैरोडी वीडियो के लिए पहचाने जाने वाले पुरव झा को 'चार यार' में देखा जा रहा है। इस सीरीज में वह साहिल शेख की भूमिका निभा रहे हैं, जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में अपने दोस्तों के साथ कदम रखता है। इस किरदार के जरिए दर्शकों को पुरव की अभिनय प्रतिभा का एक अलग पहलू देखने का मौका मिलता है।


'द रिवोल्यूशनरीज' में भुवन बाम

'ताजा खबर' में अपनी भूमिका से दर्शकों के सामने एक अलग छवि पेश करने के बाद, भुवन बाम 'द रिवोल्यूशनरीज' में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक ऐतिहासिक किरदार को निभाना उनके लिए एक नई चुनौती है, जो उनकी अब तक की डिजिटल पहचान से काफी अलग है।

'औकात के बाहर' में एल्विश यादव

यूट्यूब वीडियो के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले एल्विश यादव ने 'औकात के बाहर' में राजवीर अहलावत की भूमिका निभाई। इस कहानी में राजवीर एक बॉक्सर है, जो अपने सपनों, प्यार और आत्मसम्मान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।

'फर्स्ट कॉपी' में मुनव्वर फारूकी

स्टैंड-अप कॉमेडी और रियलिटी शो के जरिए लोकप्रियता हासिल करने वाले मुनव्वर फारूकी ने 'फर्स्ट कॉपी' में अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का ध्यान खींचा। इसमें उन्होंने आरिफ का किरदार निभाया, जो 1990 के दशक के मुंबई में फिल्मों की पाइरेसी की दुनिया खड़ी करने वाला एक महत्वाकांक्षी युवक है।

'डू यू वाना पार्टनर' में सूफी मोतीवाला

फैशन पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए पहचाने जाने वाले सूफी मोतीवाला ने 'डू यू वाना पार्टनर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसमें वह फिरदौस की भूमिका में नजर आए, जहां दर्शकों को एक परिचित डिजिटल चेहरे को काल्पनिक दुनिया में एक नए अंदाज में देखने का मौका मिला।

'प्यार, पैसा, प्रॉफिट' में आरजे महवश

आरजे महवश 'प्यार, पैसा, प्रॉफिट' के जरिए अपनी डिजिटल कंटेंट की दुनिया से आगे बढ़ते हुए अपने सफर में एक नया आयाम जोड़ रही हैं।

'दिल दोस्ती डिलेमा' में अनुष्का सेन

बाल कलाकार के रूप में अपना सफर शुरू करने वाली अनुष्का सेन ने कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, किशोरावस्था में अभिनय की दुनिया में उनकी वापसी ने उन्हें एक बार फिर अभिनय के क्षेत्र में चर्चा में ला दिया। 'दिल दोस्ती डिलेमा' में वह एक ऐसी युवती की भूमिका निभाती हैं, जो जिंदगी, रिश्तों और अपनी जड़ों को नए नजरिए से समझना शुरू करती है।

'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर

अवनीत कौर ने भी बाल कलाकार के रूप में दर्शकों का प्यार हासिल किया। इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म में वह टीकू का किरदार निभाती हैं, जो शोबिज की अनिश्चितताओं के बीच अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करती है।

'कॉलेज फेस्ट' में आशीष चंचलानी

यूट्यूब के लोकप्रिय क्रिएटर्स में शामिल आशीष चंचलानी भी अपने आगामी प्रोजेक्ट 'कॉलेज फेस्ट' के साथ अभिनय की दुनिया में एक नया कदम रखने जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट डिजिटल क्रिएटर से पर्दे पर कलाकार बनने की उनकी यात्रा में एक और अहम पड़ाव होगा।

इन सभी कलाकारों की यात्राएं इस बात को दर्शाती हैं कि प्राइम वीडियो डिजिटल प्रतिभाओं को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और विविधतापूर्ण काम करने के अवसर दे रहा है। अलग-अलग व्यक्तित्व, महत्वाकांक्षाओं और चुनौतियों वाले किरदारों को निभाते हुए ये क्रिएटर्स दर्शकों को अपने व्यक्तित्व और अभिनय के नए पहलुओं से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही उन्हें उन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा को निखारने और मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर भी मिल रहा है, जहां से उनके सफर की शुरुआत हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।