Subedaar Movie Poster: सूबेदार का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज, अनिल कपूर का एक्शन मोड ऑन

Subedaar Movie Poster: अनिल कपूर एक बार फिर से धमाकेदार एक्शन करते दिखने वाले हैं। एक्टर की नई फिल्म सूबेदार का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
सूबेदार में एक्शन करते नजर आने वाले हैं अनिल कपूर...

Subedaar Movie Poster: अनिल कपूर आने वाली हिंदी एक्शन ड्रामा 'सूबेदार' में एक दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पहले पोस्टर में अनिल कपूर एक्शन मोड में दिख रहे हैं, जिसमें उनका खून से सना मुक्का स्क्रीन की ओर है। उनकी उंगलियों पर 'FK' लिखा है, जिसके ऊपर और नीचे लिखा है "सूबेदार से पंगा मत लो।"

कैप्शन में लिखा है, "चेतावनी दे दी गई है। SubedaarOnPrime, जल्द आ रहा है। 2024 में अपने 68वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'सुबेदार' की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन दिलचस्प और रोमांचक सीन्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।

फिल्म की कहानी भारत के मध्य भाग की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है, जिसमें पश्चाताप और काफी उलझने शामिल हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- "एक खास दिन पर एक खास ऐलान! सुबेदार, नई फिल्म, जल्द आ रही है।"


कपूर फिल्म में अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे हैं, जो एक पूर्व सैनिक है और नागरिक जीवन और उससे जुड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है। कहानी में इमोशनल पहलू भी है, जिसमें बेटी के साथ उसका रिश्ता और एक ऐसे दुश्मन से मुकाबला शामिल है जिसका उसे सामना करना पड़ता है।

इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है और विक्रम मल्होत्रा ​​इसके निर्माता हैं। इस पहले लुक से पता चलता है कि यह फिल्म भावनाओं के उतार-चढ़ाव और रोमांचक से भरी होगी, जो इसे देखने का एक दिलचस्प एक्सपीरिएंस देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।