Parineeti Chopra: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा? कपिल शर्मा के शो में फैंस को मिल ये बड़ा हिंट

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने राजनेता पति राघव चड्ढा के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में शिरकत करने पहुंची थीं। शो में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले, वहीं फैंस को गुडन्यूज देने का भी हिंट दिया।

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 10:45 AM

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने राजनेता पति राघव चड्ढा के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में मस्ती करती दिखाई दीं। शो में कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले, वहीं फैंस को गुडन्यूज देने का भी हिंट दिया। बीच एपिसोड में राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी पर भी एक बड़ा हिंट देते हुए कहा कि वो जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं।

साल 2023 में परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ 7 फेरे लिए थे। शादी के बाद से एक्ट्रेस हमेशा ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में दोनों एक साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आए थे। जहां दोनों ने कपिल और शो की पूरी टीम के साथ खूब मजे किए। शो के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी वायरल भी हो रहे हैं।

वहीं ढेर सारी मस्ती के बीच परी और राघव को कपिल अपनी शादी को लेकर कुछ बाते बताते हैं। उन्होंने कहा कि जब वो शादी करके गिन्नी को घर लाए, मेरी मां का दादी मोड ऑन हो गया था। फिर वो राघव से पूछते हैं कि क्या आपके ऊपर कोई ऐसा प्रेशर है। इस सवाल के जवाब में राघव कहते हैं कि ‘देंगे…आपको देंगे। गुड न्यूज जल्दी देंगे। राघव की ये बात सुनकर परिणीति शॉक्ड हो जाती हैं।


बता दें कि परिणीति ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शो की कई अनदेखी फोटोज को फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीरों में परी और राघव खिल खिलाकर हंसते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में दोनों शादी की रस्म निभाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए परी ने कैप्शन में लिखा कि, ‘इस एपिसोड ने हमारी सारी पागलपंती आप लोगों को देखने को मिलने वाली हैं। आखिरी वाली आपकी फेवरेट है क्या? सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को पिछली बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘चमकीला’ में देखा गया था। इसके बाद से वह पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।