Raghav Juyal: राघव जुयाल ने 'बॉम डिगी डिगी बॉम' एक्ट्रेस को मारा थप्पड़, Sakshi Malik ने एक्टर के नोचे बाल, वीडियो हुआ वायरल

Raghav Juyal: सोशल मीडिया पर अभिनेत्री साक्षी मलिक (Sakshi Malik) राघव जुयाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉम डिगी डिगी बॉम गाने में नजर आ चुकी साक्षी मलिक और राघव के बीच हाथापाई होती दिख रही है।

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 3:21 PM

Raghav Juyal: सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म में दिखे गाने 'बॉम डिग्गी डिग्गी'(Bom Diggy Diggy) से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वो डांसर और अभिनेता राघव जुयाल के बालों को खींचती दिख रही हैं। इसे देखने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग वीडियो की सच्चाई जानना चाह रहे हैं।

वायरल वीडियो में साक्षी राघव के बाल खींचती हुईं गुस्से से चिल्ला रही हैं। वहीं राघव गुस्से में साक्षी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीच में अविनाश द्विवेदी और जे रंधावा दोनों को संभालते दिख रहे हैं। उन्हें अलग करके दोनों झगड़ा शांत कराने की कोशिश में लगे हुए हैं।

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस चिंता में पड़ गए। वहीं कुछ को यह पब्लिसिटी स्टंट दिखाई दे रहा है। उन्होंने राघव और साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो को लेकर हजारों कमेंट्स कर डाले हैं। अब जाकर आखिरकार अभिनेत्री ने इस मामले में अपनी बात सबके सामने रखी हैं।


साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट को लेकर लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा,"दोस्तों, यह हाल ही में हुए एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन का सीन है इससे ज्यादा कुछ नहीं। किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का यहां किसी का कोई इरादा नहीं था। बस चार कलाकार एक परफॉर्मेंस पर काम कर रहे हैं।

इसके बाद राघव ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर कर लोगों को सफाई दी है। उन्होंने लिखा- "दोस्तों, यह हमारे नाटक की स्क्रिप्ट से एक सीन वायरल हो गया है। कृपया इसे सच का झगड़ा न समझें। बस अच्छा अभिनेता बनने की हम सब प्रैक्टिस कर रहे हैं।

बता दें कि साक्षी ने अरमान मलिक के वहम और विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल के मुलाकात जैसे म्यूजिक वीडियो से अपनी पहचान बनाई है। साल 2023 में उन्होंने फिल्म "ड्राई डे" में चुन्नी बाई का रोल किया था। इंस्टाग्राम पर उनके 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वहीं बात राघव जुयाल की करें तो उन्होंने डांस रियलिटी शो करियर की शुरुआत की थी। अपने स्लो-मोशन डांस से उन्होंने पहचान बनाई। शो में दूसरे रनर-अप रहने के बाद, उन्होंने कोरियोग्राफर के साथ-साथ होस्टिंग का काम किया। हाल ही में वो करण जौहर की फिल्म किल में दिखाई दिए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।