Credit Cards

Nargis Dutt-Raj Kapoor: 9 साल तक राज कपूर के प्यार में बावरी बनीं रही थीं नरगिस, एक्टर के एक फैसले ने कर दिया था सब तबाह

Nargis Dutt-Raj Kapoor: प्यार हुआ इकरार हुआ है...प्यार से फिर क्यों डरता है दिल। कहता है दिल...रास्ता मुश्किल...मालूम नहीं है कहां मंजिल....।

अपडेटेड Aug 31, 2025 पर 9:48 PM
Story continues below Advertisement
प्यार हुआ इकरार हुआ है...प्यार से फिर क्यों डरता है दिल...

Nargis Dutt-Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा में कई प्रेम कहानियां अमर हो गई हैं, जिनके चर्चे आज भी हो रहे हैं। उनमें से ही एक प्रेम कहानी है राज कपूर और नरगिस दत्त की। 'प्यार हुआ इकरार हुआ.., प्यार से फिर क्यों डरता है दिल'ये गाना राज और नरगिस पर सटीक बैठता है। दोनों के बीच बेपनाह प्यार हुआ... फिर भी इनकी दास्तान पूरी नहीं हुई थी। राज कपूर के रवयै और नरगिस के एक फैसले ने दोनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया था। 3 मई 1981 को नरगिस का कैंसर की वजह से कम उम्र में निधन हो गया था। नरगिस की मौत का सदमा राज कपूर को मरते दम तक रहा।

राज कपूर और नरगिस की सुपरहिट जोड़ी ने कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं। रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। लेकिन कहते हैं न कि किस्मत के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। दोनों का साथ भाग्य को मंजूर नहीं था। राज-नरगिस के बीच कैमिस्ट्री उनकी फिल्मों में भी क्लियर दिखाई देती थी। राज कपूर की नरगिस से मुलाकात तब हुई जब वह हिंदी सिनेमा में करियर को मजबूत बना चुकी थीं।

एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि दोनों की पहली मुलाकात साल 1949 में फिल्म अंदाज के सेट पर हुई थी। नरगिस को देखते ही राज कपूर उन पर फिदा हो गए थे। वहीं नरगिस भी राज को दिल दे बैठी थीं। ऋषि कपूर ने रहली बार कपूर खानदान में से इस लव स्टोरी पर खुलकर बयानबाजी की थी।


राज कपूर और नरगिस ने पहली बार फिल्म 'आग' में काम किया था। इसके बाद ये जोड़ी बरसात (1949), प्यार (1950), आवारा (1951), आशियाना (1952), पापी (1953), श्री 420 (1955), चोरी-चोरी (1956) जैसी फिल्मों में नजर आई और लोगों का दिल जीत लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का रिश्ता 9 साल तक चलता रहा था। राज-नरगिस एक दूसरे से शादी करने के लिए भी तैयार थे। राज कपूर ने नरगिस को भरोसा दिलाया था कि वह अपनी पत्नी कृष्णा को तलाक देकर उनसे शादी कर लेंगे।

राज के भरोसा दिलाने के बाद भी शायद नरगिस को एहसास हो गया था कि राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा कपूर से कभी अलग नहीं हो सकते हैं। इसके बाद नरगिस ने राज कपूर से दूरियां बनानी शुरू कर दी थी। उनका पहला कदम था राज के नवा करने पर भी उन्होंने सुनील दत्त के साथ फिल्म मदर इंडिया की। कहा जाता है कि इस दौरान सुनील दत्त और नरगिस के बीच प्यार पनप गया था। 11 मार्च 1998 को दोनों ने शादी कर सबको हैरान कर दिया था।

शादी की खबर सुनकर राज कपूर को गहरा सदमा लगा था। उनकी पत्नी कृष्णा ने बताया था कि वह रोज रात को शराब पीते और बाथटब में फूट-फूटकर रोते थे। साल 1981 में नरगिस का कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। जब निधन की खबर राज कपूर को मिली तो उन्हें देख लोग हैरान रह गए थे। खबर सुनकर पहले तो वह बहुत हंसे फिर हंसते-हंसते फूट-फूटकर रोने लगे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।