Nargis Dutt-Raj Kapoor: हिंदी सिनेमा में कई प्रेम कहानियां अमर हो गई हैं, जिनके चर्चे आज भी हो रहे हैं। उनमें से ही एक प्रेम कहानी है राज कपूर और नरगिस दत्त की। 'प्यार हुआ इकरार हुआ.., प्यार से फिर क्यों डरता है दिल'ये गाना राज और नरगिस पर सटीक बैठता है। दोनों के बीच बेपनाह प्यार हुआ... फिर भी इनकी दास्तान पूरी नहीं हुई थी। राज कपूर के रवयै और नरगिस के एक फैसले ने दोनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया था। 3 मई 1981 को नरगिस का कैंसर की वजह से कम उम्र में निधन हो गया था। नरगिस की मौत का सदमा राज कपूर को मरते दम तक रहा।
