Rajesh Sharma: जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी कीड़े के काटने की आशंका के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। इस घटना के सामने आने के बाद, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सिने वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए "तुरंत, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच" की मांग की है।
