Rajpal Yadav: राजपाल यादव की मुश्किल में फैंस खड़े, फिल्म को फिर से रिलीज करने की मांग

Rajpal Yadav: राजपाल यादव इस समय अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हैं और दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। जिस फिल्म की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उसके लिए उनके फैंस ने री-रिलीज और प्रॉफिट दिलाने का वादा किया है। फैंस जोर देकर फिल्म को फिर से रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
Rajpal Yadav: कुछ बॉलीवुड सितारों ने इस मुश्किल समय में चुप्पी साध रखी है

कॉमेडी के जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर ने 5 फरवरी 2026 को खुद को पुलिस के हवाले किया था। यह मामला लगभग 16 साल पुराना है और इसकी जड़ें 2010 तक जाती हैं, जब राजपाल यादव ने अपनी एक फिल्म बनाने के लिए दिल्ली की फर्म ‘मुरली प्रोजेक्ट्स’ से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। उस समय अभिनेता का उद्देश्य अपनी फिल्म को सफल बनाना था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 2012 में बनाई गई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और राजपाल यादव लोन चुका नहीं पाए।

इसके कारण उनके द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अब 2026 में इस लंबित विवाद के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा है। इस मुश्किल समय में उनके फैंस और चाहने वाले उनके साथ खड़े हैं और फिल्म को री-रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

फिल्म फ्लॉप और चेक बाउंस की मुसीबत


2012 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म बनाई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही। इसके कारण वह लोन चुकता नहीं कर पाए और उनके सभी चेक बाउंस हो गए। यही वजह थी कि आज वह जेल में हैं।

फैंस की मांग: 14 साल बाद री-रिलीज

राजपाल यादव जिस फिल्म की वजह से जेल गए, उसका नाम है ‘अता-पता लापता’, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। फिल्म का बजट 5–11 करोड़ के बीच था। 14 साल पहले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन अब ऑडियंस इसे थिएटर्स और यूट्यूब पर फिर से देखने की मांग कर रही है।

यूट्यूब पर फैंस का समर्थन

फिल्म के ट्रेलर कमेंट सेक्शन में फैंस ने लिखा कि वे इसे री-रिलीज जरूर देखेंगे। एक यूजर ने कहा, “प्लीज इसे सब थिएटर्स में री-रिलीज करो, मैं पक्का देखूंगी।”

दूसरे ने सुझाव दिया कि फिल्म यूट्यूब पर भी रिलीज की जाए, ताकि हर कोई इसे देख सके और राजपाल यादव की फाइनेंशियल परेशानियां कम हो सकें।

फैंस देंगे कर्ज और प्रॉफिट

 

सोनू सूद और

कुछ फैंस ने तो यह वादा किया कि वे कर्ज के पैसे के साथ पूरे प्रॉफिट दिलवाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, “भाई मूवी री-रिलीज कर दो, हम सब मिलकर उनका समर्थन करेंगे।”

सितारों की चुप्पी, फैंस का साथ

कुछ बॉलीवुड सितारों ने इस मुश्किल समय में चुप्पी साध रखी है, लेकिन राजपाल यादव के सच्चे चाहने वाले उनके साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव मदद देने की बात कह रहे हैं।

Wajah Bewajah Song: ‘दो दीवाने सहर में’ का नया गाना ‘वजह बेवजह’ हुआ रिलीज, मृणाल-सिद्धांत की केमिस्ट्री ने छुआ दिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।