Rajpal Yadav Case: केस करने वालों ने राजपाल यादव को दिया बड़ा ऑफर, बोले-इतना रोकड़ा दो केस हमेशा के लिए खत्म!

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैँ। आज एक्टर को जमानत दे दी गई है, जिसके बाद वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकेंगे।

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
केस करने वालों ने राजपाल यादव को दिया बड़ा ऑफर

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को आज यानी 16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट से चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत दे दी गई है। हाईकोर्ट ने उन्हें भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक की जमानत दी है। 9 करोड़ के इस मामले में राजपाल यादव ने कितनी रकम दमा करा दी है, और कितनी अभी बाकी है, इसकी जानकारी शिकायत कर्ता के वकील ने दी है।

शिकायतकर्ता के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक्टर कैसे इस केस को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'आज डेढ़ करोड़ रुपये राजपाल यादव की ओर से हमारे मुवक्किल को दिए गए हैं। इससे पहले 75 लाख दिए जा चुके हैं और 25 लाख की रकम भी हाई कोर्ट में जमा कराई गई है।

वकील ने कहा कि इतने के बाद भी अभी साढ़े 6 करोड़ रूपये देने अभी भी बकाया है। अदालत ने 18 मार्च को एक्टर को पेश होने के लिए कहा है। वकील ने कहा कि अगर राजपाल यादव उससे पहले साढ़े 6 करोड़ रूपये मेरे मुवक्किल को दे देते हैं तो हम भी इस अदालत से इस मामले को हमेशा के लिए खत्म करा देंगे।


बात यही आती है कि अगर राजपाल यादव साढ़े 6 करोड़ देकर पूरा बकाया चुका देते हैं तो केस खत्म हो जाएगा। राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था। दिल्ली की तिहाड़ जेल में उन्होंने सरेंडर किया था। सरेंडर करने से पहले, राजपाल यादव मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गए थे। उन्होंने रोते हुए कहा था कि, "सर, मुझे क्या करना चाहिए? मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे कोई सॉल्यूशन नहीं दिख रहा है। एक्टर ने भी कहा था कि हम सब यहां अकेले हैं, मुझे इस प्रॉब्लम से खुद ही निपटना होगा। इसके बाद सोनू सूद, अजय देवगन सहित कई बड़े एक्टर्स राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।