Rajpal Yadav: ‘भूत बंगला’ में राजपाल ने मारा अक्षय को थप्पड़, जानें क्या है पूरा मामला

Rajpal Yadav: राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ में दिखाई देंगे। फिल्म के एक सीन में उन्होंने अक्षय को थप्पड़ मारा है, जिसने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। आखिर यह सीन क्यों रखा गया और इसके पीछे की कहानी क्या है, यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
Rajpal Yadav: राजपाल के मुताबिक ‘भूत बंगला’ दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब गुदगुदाएगी भी।

राजपाल यादव एक बार फिर अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह है, लेकिन अब एक खास सीन ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। हाल ही में राजपाल ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार खुलासा किया, जिसमें वह अक्षय कुमार को थप्पड़ मारते नजर आएंगे।

यह सीन इसलिए भी खास बन जाता है क्योंकि यह दर्शकों को ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाता है, जहां कहानी बिल्कुल उलट थी। इस बार रोल रिवर्सल देखने को मिलेगा, जो फिल्म में ह्यूमर का नया तड़का लगाएगा। इसी तरह के दिलचस्प पलों के चलते ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

“हर सीन में मिलेगा मजा”


राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह सीन दर्शकों को खूब पसंद आएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरी फिल्म देखने के बाद दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाएंगे और हर सीन में उन्हें भरपूर एंटरटेनमेंट मिलेगा।

सेट पर छाया रहा मस्ती का माहौल

राजपाल ने शूटिंग के दौरान के अनुभव को याद करते हुए बताया कि सेट पर हर समय हंसी-मजाक का माहौल रहता था। अक्षय कुमार की मस्तीभरी आदतों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कलाकार एक-दूसरे के साथ खूब एंजॉय करते थे, लेकिन कैमरा ऑन होते ही पूरा फोकस काम पर आ जाता था।

प्रियदर्शन के निर्देशन का जादू

फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन की तारीफ करते हुए राजपाल ने कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा खास होता है। उनकी पॉजिटिव एनर्जी और विजन फिल्म को और भी खास बना देता है।

हंसी और डर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

राजपाल के मुताबिक ‘भूत बंगला’ दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब गुदगुदाएगी भी। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाली है।

कब होगी रिलीज?

यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि यह जोड़ी पर्दे पर क्या नया धमाल मचाने वाली है।

Hrithik Roshan और भाई Eshaan Roshan की कॉमेडी फिल्म ‘Mess’ का हुआ ऐलान, दोनों भाई मिलकर मचाएंगे धमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।