रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। इस आलोचना पर फिल्म के दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने करारा जवाब दिया और कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' पर परोक्ष रूप से चुटकी ली। वयोवृद्ध अभिनेता ने साफ कहा कि सिनेमा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।
