Rakesh Roshan: राकेश रोशन ने 'कृष' के मास्क को लेकर किया बड़ा खुलासा, एक्टर से ज्यादा सेट पर रखा जाता था मुखौटे का ख्याल

Krrish 4: राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन के कैरेक्टर कृष के मास्क को डिजाइन करने में छह महीने का समय लगाया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उसे सही रखने के लिए 24 घंटे एसी बस में रखा जाता था।

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 4:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राकेश रोशन ने 'कृष' के मास्क को लेकर किया बड़ा खुलासा

Krrish 4: वेटरन फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने खुलासा किया कि उनके सुपरस्टार बेटे ऋतिक रोशन के फेमस 'कृष' मास्क को डिजाइन करने में छह महीने लगे थे। वजह थी कि मोम का होने के कारण मास्क कुछ घंटों के बाद पिघल जाता था, इसलिए उन्हें शूटिंग के दौरान चौबीसों घंटे एक एसी बस साथ में रखनी पड़ती थी।

खंडाला स्थित अपने खूबसूरत बंगले में फराह खान के विजिट के दौरान राकेश ने मास्क के बारे में बात की। व्लॉग में उन्होंने अरबी फ्राई का स्वाद भी लिया। फराह ने राकेश से पूछा कि उन्हें मास्क डिज़ाइन करने में कितना समय लगा, तो फिल्म निर्माता ने बताया "इसमें लगभग छह महीने लगे क्योंकि हम डिज़ाइन कर रहे थे और देखना चाहते थे कि ऋतिक पर कौन सा ज़्यादा अच्छा लगेगा... आउटफिट और बाकी सब चीज़ों में छह महीने लग गए। उन्होंने यह भी बताया कि कृष का आइकॉनिक ब्लैक आउटफिट बहुत भारी था।

उन्होंने मास्क के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि मास्क मोम से बना था। ऋतिक तीन-चार घंटे मास्क पहनते थे। मोम पिघल जाता था। उन्हें इसे उतारकर नया मास्क लगाना पड़ता था। इसलिए मेरे पास एक एयरकंडीशन्ड बस थी जिसमें 24 घंटे एसी चलता रहता था।


कृष का पहला पार्ट 2006 में रिलीज़ हुआ था। इस इंडियन सुपरहीरो एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन डबल रोल में नजर आए थे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह, रेखा, शरत सक्सेना और मानिनी मिश्रा भी थीं। यह फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त और कोई... मिल गया का सीक्वल है।

फिल्म में, कृष्णा मेहरा, जिसके पास अपने पिता रोहित मेहरा जैसी अलौकिक शक्तियां हैं, प्रिया से प्यार करने लगता है और उसका पीछा करते हुए सिंगापुर पहुंच जाता है, जहां वह कृष का सुपरहीरो रूप धारण कर लेता है और लालची वैज्ञानिक डॉ. सिद्धांत आर्य की योजनाओं को विफल करने निकल पड़ता है, जो एक ऐसा सुपर कंप्यूटर बना रहा है, जो भविष्य दिखाता है।

तीसरी किस्त 2013 में रिलीज़ हुई थी। अप्रैल 2025 में “कृष 4” की घोषणा की गई थी। फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ के साथ ऋतिक रोशन के निर्देशन की घोषणा की है। इस फिल्म को राकेश ने 22 सालों में अपनी जी जान लगाकर यहां तक पहुंचाया है। अब इसकी कमान ऋतिक के हाथों में है।

इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स और राकेश रोशन मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन निर्देशन और अभिनय, दोनों क्षेत्रों में एक साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। क्योंकि वह इस फ्रैंचाइज़ी में लीड सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में शुरू फ्लोर पर जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।