Rakhi Sawant: '10 साल छोटे लड़के को पकड़ लिया उसके पैसे पर ऐश कर रही है...', प्रियंका चोपड़ा के लिए ये क्या बोल गईं राखी सावंत

Rakhi Sawant: अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक फिर से अपने तेवर दिखाती नजर आईं। उन्होंने पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच 10 साल के अंतर को लेकर खुलकर कमेंट किया।

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
राखी ने उन खूबियों के बारे में भी बताया जो उन्हें पुरुषों में पसंद हैं। इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के बारे में भी अपनी राय दी।

Rakhi Sawant: राखी सावंत आजकल 'बिग बॉस मराठी सीज़न 6' में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में उनकी एंट्री के बाद से ही उनके बेबाक बयानों और ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट की चर्चा हर तरफ हो रही है। अब, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सावंत ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ़ पर कमेंट किया है। राखी ने कहा कि वह कभी भी अपनी उम्र से आधे उम्र के किसी लड़के से न तो प्यार करेंगी और न ही उससे शादी।

'फ़िल्मी ज्ञान' को दिए एक इंटरव्यू में, जब राखी से पूछा गया कि क्या आपको प्रियंका चोपड़ा से जलन नहीं होती वो वहां हॉलीवुड में आप यहां? इस सवाल के जवाब में राखी ने बिना झिझक कहा किस बात की जलन। उन्होंने वहां क्या काम किया है। अपने से 10 छोटे लड़के को पकड़ लिया है। उसके पैसे पर ऐश कर रही है। मेरे को ऐसे अपने से छोटा लड़का नहीं जमता। मेरे पास खुद इतने पैसे हैं। वो खुद अपने पैसों से अपनी मूवी बना रही हैं। क्या उन्होंने टॉम क्रूज, एंजेलिना जोली के साथ काम किया।


वहीं जब राखी से पूछा गया क्या कम उम्र के लड़के और मॉडल्स उन्हें अप्रोच करते हैं, तो राखी ने जवाब दिया, "16, 17 और 18 साल के लड़के भी मुझ पर लाइन मारने की कोशिश करते हैं। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं कोई प्रियंका चोपड़ा नहीं हूं जो अपनी उम्र से आधे उम्र के लड़के से प्यार करूं और उससे शादी कर लूं। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकती। हालांकि, प्रियंका ने खुद का इतना बेहतरीन ख्याल रखा है कि निक जोनस असल में उनसे ज़्यादा उम्र के लगते हैं। पर्सनली, मुझे अपनी ही उम्र के आस-पास के मर्द पसंद हैं। चार या पांच साल का एज गैप तो ठीक है।

राखी ने उन खूबियों के बारे में भी बताया जो उन्हें पुरुषों में पसंद हैं। इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं के बारे में भी अपनी राय दी। उन्होंने अजय देवगन, नाना पाटेकर और शाहरुख खान जैसी हस्तियों की तारीफ़ की, और उनमें से हर एक के बारे में सिर्फ़ एक शब्द में अपनी बात कही। प्रोफ़ेशनल तौर पर, राखी सावंत कई बार 'बिग बॉस' के हिंदी और मराठी, दोनों ही वर्ज़न्स में हिस्सा ले चुकी हैं। इन रियलिटी शो में हिस्सा लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।