Ramayana: नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ के मेकर्स ने रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा के रूप में पहला लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही महाकाव्य के एक और अहम किरदार से पर्दा उठ गया है और फिल्म की भव्य दुनिया धीरे-धीरे दर्शकों के सामने आ रही है।
Ramayana: नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ के मेकर्स ने रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा के रूप में पहला लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही महाकाव्य के एक और अहम किरदार से पर्दा उठ गया है और फिल्म की भव्य दुनिया धीरे-धीरे दर्शकों के सामने आ रही है।
पोस्टर को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- जनस्थान की राजकुमारी शूर्पणखा। शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह” मेकर्स ने दर्शकों के सामने एक्टर को उनके द्वारा निभाए गए किरदार में पहली बार पेश किया है।
रामायण से जारी किए गए नए पोस्टर में रकुल प्रीत सिंह को उनके जनस्थान की राजकुमारी, शूर्पणखा के आकर्षक रॉयल अवतार में देखा जा सकता है। रकुल पोस्टर में बेहद बारीकी से बनाए गए परिधान में सजी, साथ ही आकर्षक सोने के गहनों और सिर पर एक शानदार हेडपीस पहने, किरदार के रॉयल अंदाज को पूरी तरह से पेश करती दिखाई दे रही हैं। पोस्टर के जरिए दर्शकों के सामने पहली बार महाकाव्य के इस प्रतिष्ठित किरदार में रकुल को अच्छी तरह से देखने मिल रहा है।
रामायण का हिस्सा होने के बारे ने बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह कहती हैं- “नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का हिस्सा बनना और शूर्पणखा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। इस महाकाव्य में शूर्पणखा की अहम जगह है और एक एक्टर के तौर पर उसकी दुनिया को समझना और उसे पर्दे पर उतारना मेरे लिए शानदार सफर रहा है। ऐसी कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसे पीढ़ियों से लोग पसंद करते आए हैं और जिसका हमारी संस्कृति में खास जगह है। मैं इस किरदार में अपने लुक और परफॉर्मेंस को दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। साथ ही, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा जिस ग्रैंड तरीके से इस दुनिया को पर्दे पर ला रहे हैं, उसे देखने का भी इंतजार है।”
रामायण की कहानी में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार बेहद अहम है। शूर्पणखा का भगवान राम और लक्ष्म से सामना होना कहानी में एक अहम मोड़ लाता है, जिसके बाद से ही राम और रावण के बीच की लड़ाई की ओर बढ़ने वाले घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है। शूर्पणखा का किरदार कहानी की एक अहम कड़ी है, जो जंगल में होने वाली घटनाओं को आगे चलकर सामने आने वाले बड़े टकराव से जोड़ता है।
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायण' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।