Get App

Ramayana: रकुल प्रीत सिंह का ‘रामायण’ से रिलीज हुआ नया पोस्टर, शूर्पणखा को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

Ramayana: रामायण दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। हाल में ही फिल्म से नया पोस्टर रिलीज किया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 2:41 PM
Ramayana: रकुल प्रीत सिंह का ‘रामायण’ से रिलीज हुआ नया पोस्टर,  शूर्पणखा को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात
रामायण की कहानी में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार बेहद अहम है। शूर्पणखा का भगवान राम और लक्ष्म से सामना होना कहानी में एक अहम मोड़ लाता है, जिसके बाद से ही राम और रावण के बीच की लड़ाई की ओर बढ़ने वाले घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है।

Ramayana: नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ के मेकर्स ने रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा के रूप में पहला लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही महाकाव्य के एक और अहम किरदार से पर्दा उठ गया है और फिल्म की भव्य दुनिया धीरे-धीरे दर्शकों के सामने आ रही है।

पोस्टर को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- जनस्थान की राजकुमारी शूर्पणखा। शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह” मेकर्स ने दर्शकों के सामने एक्टर को उनके द्वारा निभाए गए किरदार में पहली बार पेश किया है।

रामायण से जारी किए गए नए पोस्टर में रकुल प्रीत सिंह को उनके जनस्थान की राजकुमारी, शूर्पणखा के आकर्षक रॉयल अवतार में देखा जा सकता है। रकुल पोस्टर में बेहद बारीकी से बनाए गए परिधान में सजी, साथ ही आकर्षक सोने के गहनों और सिर पर एक शानदार हेडपीस पहने, किरदार के रॉयल अंदाज को पूरी तरह से पेश करती दिखाई दे रही हैं। पोस्टर के जरिए दर्शकों के सामने पहली बार महाकाव्य के इस प्रतिष्ठित किरदार में रकुल को अच्छी तरह से देखने मिल रहा है।

रामायण का हिस्सा होने के बारे ने बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह कहती हैं- “नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का हिस्सा बनना और शूर्पणखा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। इस महाकाव्य में शूर्पणखा की अहम जगह है और एक एक्टर के तौर पर उसकी दुनिया को समझना और उसे पर्दे पर उतारना मेरे लिए शानदार सफर रहा है। ऐसी कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसे पीढ़ियों से लोग पसंद करते आए हैं और जिसका हमारी संस्कृति में खास जगह है। मैं इस किरदार में अपने लुक और परफॉर्मेंस को दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। साथ ही, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा जिस ग्रैंड तरीके से इस दुनिया को पर्दे पर ला रहे हैं, उसे देखने का भी इंतजार है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें