साउथ सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर पिता बन गए हैं और इस बार खुशखबरी और भी खास है, क्योंकि उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक बेटा और एक बेटी के रूप में परिवार में इन नन्हें मेहमानों का आगमन सभी के लिए बेहद खुशी का पल लेकर आया है। इस खबर को सबसे पहले राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया। चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में लिखा कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं
इस नए जीवन का स्वागत करना उनके लिए बेहद रोमांचक और आशीर्वाद भरा अनुभव है। दादा-दादी बनने का ये सौभाग्य उनके जीवन का एक विशेष पल है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस खुशखबरी पर राम चरण और उपासना को बधाई देना शुरू कर दिया है।
चिरंजीवी ने पोस्ट में जताई खुशी
चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में कहा, “बहुत खुशी और आभार के साथ ये बताना चाहते हैं कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। आप सभी के प्यार, दुआओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया।
राम चरण और उपासना की शादी और परिवार
राम चरण और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी। उपासना अपोलो चैरिटीज की वाइस चेयरमैन हैं और ‘बी पॉजिटिव’ मैगजीन की चीफ एडिटर भी। कपल की पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का वेलकम 2023 में किया गया था। अब इस नए बेबी बॉय और बेबी गर्ल के साथ परिवार और भी खुशियों से भर गया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण को हाल ही में फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो किया था। इस साल उनकी स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।