PEDDI: राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिली ग्रैंड रिलीज़ डेट, इंटेंस नए पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज़

PEDDI: रामचरण की फिल्म पेड्डी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर हैं।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 1:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिली ग्रैंड रिलीज़ डेट

PEDDI: ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने फिल्म की ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह राम चरण के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है। हाल ही में वह जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं और अब उनकी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म भी एक बेहद खास तारीख पर रिलीज़ होने जा रही है।

जब से ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी का ऐलान हुआ है, तब से यह लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दमदार अनाउंसमेंट ग्लिम्प्स, जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर्स, टीज़र झलकियों और चार्टबस्टर ट्रैक ‘चिकीरी चिकीरी’ तक, फिल्म से जुड़ा हर अपडेट फैंस और सिनेप्रेमियों का एक्साइटमेंट बढ़ाता गया है। 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में गिनी जा रही पेड्डी को विज़नरी डायरेक्टर बुची बाबू सना निर्देशित कर रहे हैं और यह शुरू से ही सुर्खियों में बनी हुई है।

अब मेकर्स ने उत्साह को और भी ऊंचा करते हुए एक नया, दमदार पोस्टर रिलीज़ किया है और साथ ही बड़ी रिलीज़ डेट का ऐलान भी कर दिया है। पेड्डी 30 अप्रैल 2026 (वीकेंड) को इवेंट रिलीज़ के तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है, जो इसे साल की सबसे ग्रैंड रिलीज़ में से एक बनाता है।


नए पोस्टर में राम चरण लंबे बालों, घनी दाढ़ी, खून से सने चेहरे और धूल में लिपटे रफ-टफ अवतार में नज़र आ रहे हैं। भीड़ के बीच खड़े राम चरण की दमदार मौजूदगी एक पावरफुल, मास अपील वाले किरदार की ओर इशारा करती है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसके आने की तारीख बदल सकती है, लेकिन उसकी जबरदस्त ताकत और जज़्बा नहीं PEDDI वर्ल्डवाइड रिलीज़ 30 अप्रैल 2026। पेड्डी का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज़ होते ही जबरदस्त चर्चा में आ गया था। सिर्फ 24 घंटे में इस गाने ने 46 मिलियन व्यूज़ बटोर लिए और देखते ही देखते साल के सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल हो गया।

इस गाने को दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान ने कंपोज़ किया है, जबकि इसमें मोहित चौहान की दिल छू लेने वाली आवाज़ और बालाजी के लिखे बोल हैं। कई भाषाओं में रिलीज़ हुआ ‘चिकिरी चिकिरी’ अपनी कैची धुन, रंगीन विज़ुअल्स और हर रीजन के दर्शकों से जुड़ पाने की खासियत के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है। राम चरण, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।